{"_id":"6096250c9a26636d86025a1d","slug":"tata-car-discounts-may-2021-tata-cars-offers-may-2021-tata-motors-car-discount","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार डिस्काउंट: Tiago से लेकर Harrier तक... टाटा की कारों पर 65000 रुपये तक की बंपर छूट, ऑफर सीमित समय तक","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कार डिस्काउंट: Tiago से लेकर Harrier तक... टाटा की कारों पर 65000 रुपये तक की बंपर छूट, ऑफर सीमित समय तक
Sat, 08 May 2021 11:48 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 08 May 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
Tata Tiago Facelift
- फोटो : Tata Motors
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने पैसेंजर व्हीकल्स (यात्री वाहनों) पर मई के महीने में कुछ आकर्षक डिस्काउंट और बेनिफिट्स का एलान किया है। यदि आप इस महीने टाटा मोटर्स की नई कार खरीदना चाहते हैं, तो यह आपके लिए फायदे का सौदा हो सकती है। क्योंकि कंपनी ने 8 मई से कार की कीमतों में बढ़ोतरी का भी एलान किया है। मई के महीने में टाटा मोटर्स की कार खरीदने पर आप 65,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं मई 2021 में टाटा की किस कार पर क्या ऑफर मिल रहा है।
Tata Tiago XTA AMT
- फोटो : Tata Motors
Tata Tiago
Tata Tiago (टाटा टियोगो) टाटा मोटर्स की सबसे छोटी मॉडल है। यह ह्यूंदै सैंट्रो और मारुति सुजुकी वैगन-आर जैसी हैचबैक कारों को टक्कर देती है। कंपनी के मई 2021 में चल रहे ऑफर के तहत आप नई टियागो पर 25,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस कार पर 15,000 रुपये की कंज्यूमर स्कीम और 10,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

Tata Tiago Limited Edition
- फोटो : Tata Motors
टाटा टियागो की डिटेल्स
टाटा टियागो हैचबैक टाटा मोटर्स की काफी पसंद की जानेवाली हैचबैक कार है। इसमें मिलनेवाला इंजन टाटा टिगोर सेडान में भी इस्तेमाल किया गया है। टियागो में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 86 hp का पावर जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। टियागो एक वैल्यू-फॉर-मनी उत्पाद है जिसे ग्लोबल एनसीएपी से 4-स्टार सुरक्षा रेटिंग भी मिली है।

Tata Tigor Facelift
- फोटो : Tata Motors
Tata Tigor
Tata Tigor (टाटा टिगोर) टियागो पर आधारित सेडान मॉडल है। टियागो की तरह ही टाटा इस कार पर भी वही फायदे दे रही है। टिगोर पर कंज्यूमर स्कीम के तहत 15,000 रुपये का फायदा मिल रहा है। एक्सचेंज बोनस के तौर पर 15,000 रुपये मिल रहे हैं। यानी आप नई टिगोर सेडान कार को मई के महीने में खरीदकर 30,000 रुपये तक बचा सकते हैं।

टाटा टिगोर की डिटेल्स
Tata Tigor एक स्टाइलिश कॉम्पैक्ट सेडान है जिसमें काफी स्पेस मिलता है। Tata Tigor का मुकाबला Maruti Suzuki Dzire, Hyundai Aura और Honda Amaze से है। टाटा टिगोर में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 86 hp का पावर जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।