Suzuki Motorcycle India ने अपने ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अपना सबसे पॉपुलर स्कूटर Suzuki Access 125 को ड्रम ब्रेक वेरिएंट के साथ अलॉय व्हील में लॉन्च किया है। आपको बता दें कि Suzuki Access 125 भारत का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। वही हाल ही में कंपनी ने इसका नया वर्जन भी भारत में उतारा था।
कीमत
2 of 3
सुजुकी एक्सेस 125 स्पेशल एडिशन SE
- फोटो : Amar Ujala
कीमत की बात करें तो नए Suzuki Access 125 अलॉय व्हील के साथ चार कलर स्कीम में उपलब्ध है जो कि क्रमशः पर्ल सुजुकी डीप ब्लू, ग्लास स्पार्कल ब्लैक, मेटालिक मैट फाइब्रोइन ग्रे और पर्ल मिराज व्हाइट हैं। इसके अलावा यह स्कूटर स्पेशल एडिशन SE वेरिएंट में भी उपलब्ध है। नए Access 125 स्कूटर की कीमत INR 59,891 (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) है और स्पेशल एडिशन INR 61,590 (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) पर उपलब्ध है।
इंजन और फीचर्स
3 of 3
सुजुकी एक्सेस 125 स्पेशल एडिशन SE
- फोटो : Amar Ujala
Suzuki Access 125 में लगा है 124cc का 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर इंजन, जो 8.7PSs और 10.2Nm का टॉर्क देता है। इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। यह इंजन SEP तकनीक से लैस है जिसकी मदद से मिलती है बेहतर राडिंग और परफॉरमेंस। राइडर की सहूलियत के लिए सुजुकी ने नए एक्सेस 125 में ईज़ी स्टार्ट सिस्टम,सेंट्रल लॉकिंग और सुरक्षा शटर जैसे फीचर्स को शामिल किया है। सेफ्टी के लिए इसमें डिस्क ब्रेक की भी सुविधा दी गईं है ।