{"_id":"5f05d33b0aeffc4bdd7e9062","slug":"suzuki-motorcycle-india-has-increased-2000-rupees-on-suzuki-gixxer-sf-250-and-motogp-edition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Suzuki ने अपने ग्राहकों को दिया झटका, 2000 रुपये महंगी हो गई Gixxer की ये बाइक","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Suzuki ने अपने ग्राहकों को दिया झटका, 2000 रुपये महंगी हो गई Gixxer की ये बाइक
Wed, 08 Jul 2020 07:37 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 08 Jul 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
Suzuki Gixxer SF 250
- फोटो : Suzuki Motor
भारतीय बाजार में Suzuki ने अपनी Gixxer SF 250 BS 6 को मई महीने में 1,74,000 रुपये और 'MotoGP' एडिशन को 174,900 रुपये में उतारा था। लेकिन अब कंपनी ने इसकी कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। यानी अगर आप इन बाइक्स को खरीदने का प्लान बना रहे थे तो अब आपकी अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी। दरअसल सुजुकी ने इन बाइक्स की कीमतों में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद अब SF 250 BS 6 की कीमत1,76,140 रुपये हो गई है। वहीं, इसके टॉप स्पेसिफिकेशन वाले MotoGP एडिशन की कीमत 1,76,941 रुपये हो गई है।.
Suzuki Gixxer SF 250
- फोटो : Suzuki Motor
इंजन
Suzuki Gixxer SF 250 में पावर के लिए 249 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, ऑयल-कूल्ड, SOHC, BS-6 इंजन दिया गया है।
परफॉर्मेंस
Suzuki Gixxer SF 250 का इंजन 9300 आरपीएम पर 26.5PS की मैक्सिमम पावर और 7300 आरपीएम पर 22.2 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है।
ट्रांसमिशन
Suzuki Gixxer SF 250 का इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
Suzuki Gixxer SF 250
- फोटो : Suzuki Motor
डायमेंशन
Suzuki Gixxer SF 250 की लंबाई 2010 मिलीमीटर, चौड़ाई 740 मिलीमीटर और ऊंचाई 1035 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1345 मिलीमीटर है। जबकि, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 800 मिलीमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Suzuki Gixxer SF 250
- फोटो : Suzuki Motor
वजन
Suzuki Gixxer SF 250 का कर्ब वजन 161 किलोग्राम है।
फ्यूल टैंक
Suzuki Gixxer SF 250 में 12 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया है।
विज्ञापन
Suzuki Gixxer SF 250
- फोटो : Suzuki Motor
सस्पेंशन
Suzuki Gixxer SF 250 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में स्विंग ऑर्म सस्पेंशन लगा है।
ब्रेकिंग
Suzuki Gixxer SF 250 के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर ब्रेक में भी डिस्क ब्रेक लगा है।