सुजुकी ने अपनी कार जिम्नी को पेरिस मोटर शो में पेश कर दिया है। यह कार मारुति सुजुकी जिप्सी की तर्ज पर बनाई गई है। इस कार को लेकर लोगों में खासा उत्साह है बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगोें के लिए आज हम लाए हैं इस कार की शानदार तस्वीरें और लाजवाब फीचर्स
सुजुकि की इस कार में 1.5 लीटर का 4 सिलिंडर पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। जो कि 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 4 स्पीड आॅटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होगा। कंपनी ने इस कार के अभी डीजल वर्जन को लेकर संशय बनाये रखा है। कार को देखकर लगता है कि इसमें खासतौर पर कठोर प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है।
सुजुकी की यह जिम्नी कार फोर्थ जेनरेशन की कार है। जो कि आॅन रोड और आॅफ रोड परफॉर्मेंस दोनो में बेहतर होगी।कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें कंपनी ने 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ब्लूटूथ जैसे कई फीचर्स दिए हैं।
सुरक्षा को देखते हुए इस कार में इमर्जेंसी ब्रेकिंग, लेन डिपार्चर वॉर्निंग और ट्रैफिक साइन डिटेक्शन की सुविधा भी दी गई है। सुजुकी जिम्नी में दो फोल्डिंग रियर सीटें, 15 इंच अलॉय व्हील्स के साथ दी जाएंगी।
सुजुकी जिम्नी में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ISOFIX चाइल्ड सीट, AEB (ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, सीटबेल्ट रिमाइंडर और लेन असिस्ट सिस्टम लगा है। हालांकि इस कार के लांच होने को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है,लेकिन उम्मीद है ककि यह कार अगले साल के मध्य तक लांच हो सकती है।