फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2021 Suzuki Hayabusa: सुपरस्पोर्ट टूअरर बाइक की दोबारा शुरू हो रही है बुकिंग, जानें बुकिंग राशि और डिटेल्स

Thu, 01 Jul 2021 11:13 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 01 Jul 2021 11:13 AM IST
विज्ञापन
suzuki hayabusa booking restart today suzuki hayabusa 2021 specifications suzuki hayabusa 2021 price in india
Suzuki Hayabusa 2021 - फोटो : Suzuki
2021 Suzuki Hayabusa Booking Again Start Today: Suzuki Motorcycle India (सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया) की बहुप्रतीक्षित Suzuki Hayabusa (सुजुकी हायाबुसा) थर्ड जेनरेशन जाहिर तौर पर इस साल की सबसे बड़ी नई बाइक लॉन्च में से एक रही है। न्यू-जेनरेशन Suzuki Hayabusa को इस साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। दिलचस्प बात यह है कि देश में इस सुपरस्पोर्ट टूअरर बाइक की लॉन्चिंग के दो दिनों के भीतर ही बुकिंग बंद करनी पड़ी। क्योंकि दो दिनों के अंदर ही पहला बैच पूरी तरह बिक गया। पहले लॉट में 101 बाइक शामिल थीं। इनके ग्राहकों को कंप्लीमेंट्री तौर पर रियर सीट काउल मुफ्त दिया गया। अब जापानी ऑटोमेकर ने नए बैच के आने की घोषणा की है। कंपनी एक जुलाई शाम 4 बजे 2021 Suzuki Hayabusa बाइक की बुकिंग फिर से शुरू करने वाली है। बुकिंग के लिए टोकन राशि एक लाख रुपये रखी गई है। कहने की जरूरत नहीं है कि मोटरसाइकिल सीमित संख्या में उपलब्ध होगी। कंपनी के मुताबिक यह सुपरस्पोर्ट टूअरर बाइक, "अब तक की सबसे तेज हायाबुसा" है। 
suzuki hayabusa booking restart today suzuki hayabusa 2021 specifications suzuki hayabusa 2021 price in india
Suzuki Hayabusa 2021 - फोटो : Suzuki
बता दें 2021 Hayabusa थर्ड जेनरेशन मॉडल है। कंपनी ने इसे कई बदलावों के साथ बिल्कुल नए अवतार में लॉन्च किया है। सुजुकी हायाबुसा के पहले जेनरेशन मॉडल को वर्ष 1998 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस मॉडल को 2007 तक बेचा। जिसके बाद वर्ष 2008 में कंपनी ने इसके सेकेंड जेनरेशन मॉडल को पेश किया। अब कंपनी ने अपनी इस सुपरबाइक की तीसरी पीढ़ी को उतारा है। 
suzuki hayabusa booking restart today suzuki hayabusa 2021 specifications suzuki hayabusa 2021 price in india
Suzuki Hayabusa 2021 - फोटो : Suzuki
सुजुकी ने अपनी इस प्रीमियम स्पोर्ट्स सुपरबाइक को बिल्कुल नए अवतार में पेश किया है। नई हायाबुसा में कंपनी के नए लोगो डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही बाइक में नए डिजाइन का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसके साथ ही इस स्पोर्ट बाइक में एयरोडायनमिक फेस और क्रोम प्लेटेड लॉन्ग एग्जॉस्ट दिए गए हैं जो बाइक को पहले से ज्यादा एग्रेसिव लुक देता है। इसके अलावा बाइक में 7-स्पोक अलॉय व्हील्स मिलेंगे जो नए डिजाइन के साथ पेश किए गए हैं। 2021 सुजुकी हायाबुसा को तीन डुअल-टोन रंगों के विकल्पों में पेश की गई है। इनमें कैंडी बर्न गोल्ड के साथ ग्लास स्पार्कल ब्लैक, मेटैलिक मैट स्वॉर्ड सिल्वर के साथ कैंडी डारिंग रेड और पर्ल ब्रिलिएंट व्हाइट के साथ मेटालिक मैट स्टेलर ब्लू सिल्वर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
suzuki hayabusa booking restart today suzuki hayabusa 2021 specifications suzuki hayabusa 2021 price in india
Suzuki Hayabusa 2021 - फोटो : Suzuki
पावरफुल इंजन
नई 2021 Suzuki Hayabusa बाइक में अपडेटेड इंजन दिया गया है। इसमें 1,340 cc, इनलाइन 4-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है जो अब यूरो 5 उत्सर्जन मानकों का पालन करता है। यह इंजन एक राइड-बाय-वायर इलेक्ट्रॉनिक थ्रोटल सिस्टम से लैस है। इसके साथ-साथ इसमें अपडेटेड इनटेक और एक्जॉस्ट सिस्टम भी मिलता है। कंपनी के अनुसार, इस नए सेटअप का फायदा लो और मिड-रेंज में पावर और टॉर्क आउटपुट को बढ़ाने में मिलेगा।
विज्ञापन
suzuki hayabusa booking restart today suzuki hayabusa 2021 specifications suzuki hayabusa 2021 price in india
Suzuki Hayabusa 2021 - फोटो : Suzuki
टॉप स्पीड और माइलेज
यह इंजन 9,700 rpm पर 187.7 bhp का पावर और 7,000 rpm पर 150Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। पिछले मॉडल की तुलना में, नए बाइक में 8 bhp कम पावर मिलेगा है। लेकिन सुजुकी का कहना है कि नया मॉडल मजबूत टॉर्क डिलीवरी के साथ "सबसे तेज हायाबुसा" है। इस इंजन में पहले की तरह 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इसकी टॉप स्पीड 298 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह बाइक सिर्फ 3.2 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। मोटरसाइकिल का कुल वजन (कर्ब वेट) 264 किलोग्राम है। कंपनी का दावा है कि नई 2021 हायाबुसा 15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed