फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suzuki Hayabusa 2021 भारत में जल्द होगी लॉन्च, जानें इस सुपरबाइक की खूबियां

Tue, 02 Mar 2021 01:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 02 Mar 2021 01:33 PM IST
विज्ञापन
Suzuki hayabusa 2021 soon to be launch in india suzuki hayabusa 2021 launch date in india suzuki hayabusa 2021 specs suzuki hayabusa 2021 model suzuki hayabusa 2021 launch date 2021 suzuki hayabusa specs
Suzuki Hayabusa 2021 - फोटो : Suzuki
Suzuki Hayabusa 2021 (सुजुकी हायाबुसा 2021) जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है। जापान की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Suzuki Motorcycle India (सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया) ने इस सुपरबाइक की लॉन्चिंग के बारे में आधिकारिक तौर पर एलान कर दिया है। कंपनी हायाबुसा की तीसरी पीढ़ी को बड़े अपडेट के साथ लॉन्च कर रही है। हाल ही में इसकी एक स्टूडियो तस्वीर और वीडियो लीक हो गई थी। अब लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसका एक टीजर वीडियो जारी किया है। भारत में भी राइडिंग के दीवानों को इस सुपरबाइक का बेसब्री से इंतजार है। 
Suzuki hayabusa 2021 soon to be launch in india suzuki hayabusa 2021 launch date in india suzuki hayabusa 2021 specs suzuki hayabusa 2021 model suzuki hayabusa 2021 launch date 2021 suzuki hayabusa specs
Suzuki Hayabusa - फोटो : For Reference Only
नई दमदार इंजन
नई 2021 Suzuki Hayabusa बाइक में अपडेटेड इंजन दिया गया है। इसमें 1,340 cc, इनलाइन 4-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है जो अब यूरो 5 उत्सर्जन मानकों का पालन करता है। यह इंजन एक राइड-बाय-वायर इलेक्ट्रॉनिक थ्रोटल सिस्टम से लैस है। इसके साथ-साथ इसमें अपडेटेड इनटेक और एक्जॉस्ट सिस्टम भी मिलता है। कंपनी के अनुसार, इस नए सेटअप का फायदा लो और मिड-रेंज में पावर और टॉर्क आउटपुट को बढ़ाने में मिलेगा। 

Suzuki hayabusa 2021 soon to be launch in india suzuki hayabusa 2021 launch date in india suzuki hayabusa 2021 specs suzuki hayabusa 2021 model suzuki hayabusa 2021 launch date 2021 suzuki hayabusa specs
Suzuki Hayabusa 2021 - फोटो : Leaked Video Grab (For Reference Only)
अब तक की सबसे तेज हायाबुसा
यह इंजन 9,700 rpm पर 187.7 bhp का पावर और 7,000 rpm पर 150Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। पिछले मॉडल की तुलना में, नए बाइक में 8 bhp कम पावर मिलेगा है। लेकिन सुजुकी का कहना है कि नया मॉडल मजबूत टॉर्क डिलीवरी के साथ "सबसे तेज हायाबुसा" है। इस इंजन में पहले की तरह 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। मोटरसाइकिल का कुल वजन (कर्ब वेट) 264 किलोग्राम है। कंपनी का दावा है कि नई 2021 हायाबुसा 18.06 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। जो पिछले मॉडल की तुलना में 3.44 किमी प्रति लीटर कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Suzuki hayabusa 2021 soon to be launch in india suzuki hayabusa 2021 launch date in india suzuki hayabusa 2021 specs suzuki hayabusa 2021 model suzuki hayabusa 2021 launch date 2021 suzuki hayabusa specs
Suzuki Hayabusa 2021 - फोटो : For Reference Only
लुक और डिजाइन
तीसरे-जेनरेशन मॉडल में डुअल-टोन बॉडी रंगों के साथ एक शार्प-लुक का एक्सटीरियर डिजाइन मिलता है। फ्रंट में बिल्ट-इन पोजिशन लाइट्स के साथ टर्न सिग्नल और एक ऑल-एलईडी हेडलाइट दी गई है। इन लाइट्स को फ्रंट एयर इनटेक के बाहरी किनारों पर रखा गया है, जैसा कि पिछले मॉडल में देखा गया था। 
विज्ञापन
Suzuki hayabusa 2021 soon to be launch in india suzuki hayabusa 2021 launch date in india suzuki hayabusa 2021 specs suzuki hayabusa 2021 model suzuki hayabusa 2021 launch date 2021 suzuki hayabusa specs
Suzuki Hayabusa 2021 Instrument Console - फोटो : Leaked Video Grab (For Reference Only)
नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल
कंपनी के बाइक के इंस्ट्रूमेंट कंसोल की ट्विन एनालॉग क्लॉक को भी अपडेट किया है। अब एनालॉग डायल के बीच में एक छोटा टीएफटी पैनल दिया गया है। अपडेट के बावजूद, इंस्ट्रूमेंट कंसोल अभी भी काफी पुराने-स्कूल के बाइक की तरह दिखता है। नई हायाबुसा को दिए गए अन्य अपडेट्स में मल्टी इंजन पावर मोड, एक क्विकशिफ्टर, और नए इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन शामिल हैं। साथ ही एक कंप्रेहेंसिव इलेक्ट्रॉनिक्स सुइट शामिल हो सकते हैं, जिसमें एक इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट (IMU) शामिल है जो कॉर्नरिंग ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम को पावर देगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed