{"_id":"60815f5c8ebc3e8dbd7bb4df","slug":"suzuki-hayabusa-2021-launch-date-in-india-confirmed-know-suzuki-hayabusa-2021-specifications-top-speed-mileage-and-all-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2021 Suzuki Hayabusa का इंतजार खत्म: भारत में इस दिन लॉन्च हो रही है यह सुपरबाइक, जानें कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2021 Suzuki Hayabusa का इंतजार खत्म: भारत में इस दिन लॉन्च हो रही है यह सुपरबाइक, जानें कीमत
Thu, 22 Apr 2021 05:04 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 22 Apr 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
Suzuki Hayabusa 2021
- फोटो : Suzuki
जापान की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Suzuki Motor Corporation (सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन) अपनी सुपरबाइक Suzuki Hayabusa (सुजुकी हायाबुसा) की तीसरी पीढ़ी को भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च करने वाली है। दोपहिया वाहन निर्माता ने इसकी पुष्टि की है कि वह अपनी इस प्रीमियम बाइक को 26 अप्रैल को लॉन्च करेगी और इसके साथ ही इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी। नई 2021 हायाबुसा में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।
Suzuki Hayabusa 2021
- फोटो : Suzuki
सुजुकी अपनी नई बाइक की बिक्री दुनिया भर के बाजार में करेगी। हाल ही में सुजुकी ने अपनी इस लोकप्रिय बाइक को अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए पेश किया था। जिसके बाद 2021 हायाबुसा बाइक सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SMIPL) की भारतीय वेबसाइट पर भी इसे लिस्ट कर दिया गया था। जिसके बाद अब इसकी लॉन्चिंग की तारीख की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी गई है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह जानकारी साझा की है।
Perfectly poised to create a new legend of its own, the all-new Suzuki #Hayabusa is arriving on 26th April! #StayTuned #SuzukiIndia pic.twitter.com/yln6xw8MG6
— Suzuki Motorcycle India (@suzuki2wheelers) April 22, 2021
Suzuki Hayabusa 2021
- फोटो : Suzuki
सुजुकी पिछले कुछ समय से अपनी इस प्रीमियम स्पोर्ट्स सुपरबाइक को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। इस बाइक की लागतार टेस्टिंग की जा रही है। अब कंपनी ने इसका एक अधिकारिक वीडियो जारी किया है, जिसमें यह बाइक एक अवतार में दिखाई दे रही है। नई हायाबुसा में कंपनी के नए लोगो डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही बाइक में नए डिजाइन का फ्यूल टैंक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Suzuki Hayabusa 2021
- फोटो : Suzuki
इसके साथ ही इस स्पोर्ट बाइक में एयरोडायनमिक फेस और क्रोम प्लेटेड लॉन्ग एग्जॉस्ट दिए गए हैं जो बाइक को पहले से ज्यादा एग्रेसिव लुक देता है। इसके अलावा बाइक में 7-स्पोक अलॉय व्हील्स मिलेंगे जो नए डिजाइन के साथ पेश किए गए हैं। 2021 सुजुकी हायाबुसा को तीन डुअल-टोन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। इनमें कैंडी बर्नेट गोल्ड के साथ ग्लास स्पार्कल ब्लैक, कैंडी डेरिंग रेड के साथ मेटालिक मैट स्वॉर्ड सिल्वर और मेटालिक मैट स्टेलर ब्लू के साथ पर्ल ब्रिलएंट व्हाइट जैसे रंग शामिल हैं।
विज्ञापन
Suzuki Hayabusa 2021
- फोटो : Suzuki
दमदार इंजन
नई 2021 Suzuki Hayabusa बाइक में अपडेटेड इंजन दिया गया है। इसमें 1,340 cc, इनलाइन 4-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है जो अब यूरो 5 उत्सर्जन मानकों का पालन करता है। यह इंजन एक राइड-बाय-वायर इलेक्ट्रॉनिक थ्रोटल सिस्टम से लैस है। इसके साथ-साथ इसमें अपडेटेड इनटेक और एक्जॉस्ट सिस्टम भी मिलता है। कंपनी के अनुसार, इस नए सेटअप का फायदा लो और मिड-रेंज में पावर और टॉर्क आउटपुट को बढ़ाने में मिलेगा।
नई 2021 Suzuki Hayabusa बाइक में अपडेटेड इंजन दिया गया है। इसमें 1,340 cc, इनलाइन 4-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है जो अब यूरो 5 उत्सर्जन मानकों का पालन करता है। यह इंजन एक राइड-बाय-वायर इलेक्ट्रॉनिक थ्रोटल सिस्टम से लैस है। इसके साथ-साथ इसमें अपडेटेड इनटेक और एक्जॉस्ट सिस्टम भी मिलता है। कंपनी के अनुसार, इस नए सेटअप का फायदा लो और मिड-रेंज में पावर और टॉर्क आउटपुट को बढ़ाने में मिलेगा।