फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suzuki Gixxer BS6 और TVS Apache RTR 160 BS6 में कौन है सबसे दमदार बाइक, पढ़ें कंपेरिजन

Sat, 14 Mar 2020 01:24 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 14 Mar 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
Suzuki Gixxer BS6 vs TVS Apache RTR 160 BS6 which one is powerful
Suzuki Gixxer BS6 vs TVS Apache RTR 160 BS6 - फोटो : Amar Ujala

अगर आप इस महीने एक स्टाइलिश लुक वाली पावरफुल बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपके लिए Suzuki और TVS की दो नई और दमदार बाइक लेकर आए हैं। इन बाइक में Suzuki Gixxer BS6 और TVS Apache RTR 160 BS6 शामिल हैं। इन दोनों ही बाइक्स में BS6 कंप्लाइंट वाला इंजन दिया गया है। 150 सीसी सेगमेंट में ये दोनों ही एक लोकप्रिय बाइक्स है। इनका स्टाइल युवाओं को काफी पसंद आता है। वहीं, 150 सीसी की ताकत इन्हें भारतीय सड़कों का किंग बनाती हैं। आज हम आपको इन बाइक्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप इन बाइक्स में से अपनी पसंद की बाइक को खुद चुन सकें। तो डालते हैं एक नजर,

Suzuki Gixxer BS6 vs TVS Apache RTR 160 BS6 which one is powerful
सुजुकी जिक्सर - फोटो : Social

इंजन

  • Suzuki Gixxer में पावर के लिए BS6 कंप्लाइंट वाला 155 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, FI, SOHC इंजन दिया गया है। 
  • TVS Apache RTR 160 में BS6 कंप्लाइंट वाला 159.7सीसी सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व, एयर-कूल्ड SI इंजन दिया है। 

परफॉर्मेंस

  • Suzuki Gixxer BS6 का इंजन 8000 आरपीएम पर 13.6 ps की मैक्सिमम पावर और 6000 आरपीएम पर 13.8Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। 
  • TVS Apache RTR 160 BS6 का इंजन 8400 आरपीएम पर 15.53 PS की पावर और 7000 आरपीएम पर 13.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 

ट्रांसमिशन

  • Suzuki Gixxer BS6 का इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
  • TVS Apache RTR 160 का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
Suzuki Gixxer BS6 vs TVS Apache RTR 160 BS6 which one is powerful
TVS Apache RTR 160

डायमेंशन 

  • Suzuki Gixxer की लंबाई 2020 मिलीमीटर, चौड़ाई 800 मिलीमीटर और ऊंचाई 1035 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1335 मिलीमीटर है जबकि, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 160 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 795 मिलीमीटर है।
  • TVS Apache RTR 160 की लंबाई 1105 मिलीमीटर, चौड़ाई 2085 मिलीमीटर और ऊंचाई 730 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस करीब 1300 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 180 मिलीमीटर है।

फ्यूल टैंक

  • Suzuki Gixxer में 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है।
  • TVS Apache RTR 160 में 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Suzuki Gixxer BS6 vs TVS Apache RTR 160 BS6 which one is powerful
सुजुकी जिक्सर - फोटो : Suzuki

सस्पेंशन

  • Suzuki Gixxer के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स दिया गया है। वहीं, इसके रियर में स्विंग आर्म मोनोशॉक यूनिट दी गई है।
  • TVS Apache RTR 160 के फ्रंट में 105 मिलीमीटर स्ट्रोक, टेलिस्कोपिक के साथ हाईड्रॉलिक डैम्पर्स दिया है। वहीं, इसके रियर में मोनोट्यूब इनवर्टेड गैस-फिल्ड शॉक्स के साथ स्प्रिंग ऐड दिया है।

ब्रेकिंग फीचर्स

  • Suzuki Gixxer के फ्रंट डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में भी डिस्क ब्रेक यूनिट दी गई है।
  • TVS Apache RTR 160 के फ्रंट में 270 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 200 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है।
विज्ञापन
Suzuki Gixxer BS6 vs TVS Apache RTR 160 BS6 which one is powerful
Tvs Apache rtr 180

कीमत

  • Suzuki Gixxer BS6 की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1.11 लाख रुपये है। 
  • Apache RTR 160 की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 98,000 रुपये है, जो टॉप वेरिएंट पर 95,000 रुपये तक जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed