फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suzuki Access 125 और Hero Destini 125 में कौन है सबसे सस्ता और स्टाइलिश BS6 स्कूटर?

Sat, 22 Feb 2020 06:34 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 22 Feb 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
Suzuki Access 125 BS6 vs Hero Destini 125 BS6 which one is cheapest scooter for you
Suzuki Access 125 BS6 vs Hero Destini 125 BS6 - फोटो : Amar Ujala

अगर आप इस महीने 125 सीसी सेगमेंट में एक नया स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो हमारी यह खबर आपकी बड़ी मदद कर सकती है। आज हम आपको Hero और Suzuki के दो ऐसे स्कूटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। इन स्कूटर्स में Suzuki Access 125 BS6 और Hero Destini 125 BS6 शामिल हैं। इन स्कूटर्स में BS6 कंप्लाइंट वाला इंजन दिया गया है। आज हम आपको इनके सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर इन स्कूटर्स के बारे में, 

Suzuki Access 125 BS6 vs Hero Destini 125 BS6 which one is cheapest scooter for you
Suzuki Access 125 BS6 - फोटो : Suzuki Motor

इंजन

  • नई Suzuki Access 125 में BS6 कंप्लाइंट वाला 124 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड, 2-वाल्व SOHC इंजन दिया है।
  • Hero Destini 125 BS6 में 125 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है।

ट्रांसमिशन

Suzuki Access 125 BS6 और Hero Destini 125 BS6 दोनों ही स्कूटर्स में CVT ट्रांसमिशन मिलता है।

Suzuki Access 125 BS6 vs Hero Destini 125 BS6 which one is cheapest scooter for you

परफॉर्मेंस

  • Suzuki Access 125 BS6 का इंजन 6750 आरपीएम पर 8.6 Bhp की पावर और 5500 आरपीएम पर 10 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
  • Hero Destini 125 BS6 का इंजन 7000 आरपीएम 9 Bhp की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 10.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। BS4 मॉडल के मुकाबले BS-6 में 11 फीसदी ज्यादा माइलेज मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Suzuki Access 125 BS6 vs Hero Destini 125 BS6 which one is cheapest scooter for you
Hero destini 125

सस्पेंशन

  • Suzuki Access 125 BS6 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में स्विंग आर्म सस्पेंशन दिया है।
  • Hero Destini 125 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक हाईड्रॉलिक शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में सिंगल क्वाइल स्प्रिंग हाईड्रॉलिक टाइप दिया है।
विज्ञापन
Suzuki Access 125 BS6 vs Hero Destini 125 BS6 which one is cheapest scooter for you
सुजुकी एक्सेस 125 स्पेशल एडिशन SE - फोटो : Amar Ujala

डायमेंशन

  • नई Suzuki Access 125 की लंबाई 1870 मिलीमीटर, चौड़ाई 690 मिलीमीटर और ऊंचाई 1160 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1265 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 160 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 773 मिलीमीटर है। 
  • Hero Destini 125 की लंबाई 1809 मिलीमीटर, चौड़ाई 729 मिलीमीटर, ऊंचाई 1154 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1245 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 155 मिलीमीटर है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed