{"_id":"5cd2c210bdec2207594b05ff","slug":"subcompact-sub-4m-suv-vitara-brezza-rival-mahindra-xuv300-becomes-top-suv-defeated-tata-nexon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vitara Brezza के बाद ये है देश की दूसरी टॉप SUV, जानें किस वेरियंट की डिमांड है सबसे ज्यादा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Vitara Brezza के बाद ये है देश की दूसरी टॉप SUV, जानें किस वेरियंट की डिमांड है सबसे ज्यादा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Thu, 09 May 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
2019 Maruti Vitara Brezza
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल 14 फरवरी को लांच हुई महिन्द्रा की सब-कॉम्पैक्ट एक्सयूवी 300 इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिक्री मारुति विटारा ब्रेजा की होती है, जिसके बाद टाटा नेक्सन का नंबर आता है। वहीं अब इस सेगमेंट में मुकाबला और कड़ा होने जा रहा है क्योंकि जल्द ही ह्यूंदै की सब-4 मीटर कार वेन्यू की एंट्री होने जा रही है।
XUV300 की 26 हजार बुकिंग
2 of 7
Mahindra XUV300 tata nexon, vitara brezza
महिन्द्रा की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक लांचिंग के दो महीनों में ही XUV300 की 26 हजार बुकिंग हो चुकी हैं। XUV300 को 7.90 लाख रुपये की कीमत में लांच किया गया था। जबकि टॉप वेरियंट की कीमत 11.99 लाख रुपये है। XUV300 को पहले महीने में 13 हजार गाड़ियों की बुकिंग मिली थी, वहीं अप्रैल में ये मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन गई।
NCAP ग्लोबल क्रैश रेटिंग में 5 स्टार रेटिंग
3 of 7
Mahindra XUV300 red color
अप्रैल 2019 में, महिंद्रा ने एक्सयूवी 300 की 4,200 यूनिट्स बेचीं, जबकि टाटा मोटर्स की नेक्सन की केवल 3,976 यूनिट्स ही बेच पाई। वहीं मारुति विटारा ब्रेजा की अप्रैल 2019 में 11,785 यूनिट बिकीं और अभी पहले स्थान पर बनी हुई है। टाटा नेक्सन भारत की पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसे NCAP ग्लोबल क्रैश रेटिंग में 5 स्टार रेटिंग मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इकोस्पोर्ट की 3,200 यूनिट्स
4 of 7
ford ecosport
वहीं नेक्सन के बाद चौथा स्थान फोर्ड ईकोस्पोर्ट का रहा, इकोस्पोर्ट की 3,200 यूनिट्स की बिक्री हुई। भारत में 21 मई को लांच होने वाली नई सब-4 मीटर ह्यूंदै वेन्यू की हर महीने लगभग 8,000-10,000 यूनिट की बिक्री का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन
W8 पेट्रोल वेरिएंट की मांग
5 of 7
XUV300 Launch Picture 01
वहीं महिन्द्रा के मुताबिक XUV300 के एक खास वेरियंट की सबसे ज्यादा बुकिंग मिल रही है। XUV300 के टॉप-एंड W8 पेट्रोल वेरिएंट की मांग की सबसे ज्यादा है। कुल बुकिंग्स का 70 फीसदी टॉप वेरियंट का है। XUV300 की फरवरी-मार्च 2019 महीने में पेट्रोल वेरिएंट की कुल 2,744 यूनिट्स बिकीं, जो कुल बुकिंग का लगभग 40 प्रतिशत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।