हर कंपनी के 'लोगो' के पीछे छिपा है एक राज, खरीदने से पहले जान लें आप
Toyota
इस लोगो में आपको तीन घुमाव दिखाई देते हैं जिसे अमेरिकन व्हीकल कंपनी से 1989 में लिया गया था। इन घुमाव में पहला दिल ग्राहक का, दूसरा प्रोडक्ट का दिल और तीसरा तकनीकि विकास के दिल को दर्शाता है।
Volkswagen
कंपनी के लोगो में कंपनी की शुरुआत को दिखाया गया है। Volks जर्मनी का एक शब्द है जिसका मतलब होता है लोग। वहीं इस कार के लोगो में जुड़े शब्द wagen का मतलब होता है कार तो इस कार के लोगो का मतलब हुआ 'लोगों की कार'।
Skoda
स्कोडा पंख वाले तीन पंखों का लोगो में उपयोग करता है। तीर कार की गति के लिए है और पंख प्रगति के लिए है, जबकि इनके पास वाला सर्कल स्कोडा के 100 से अधिक वर्षों की परंपरा का प्रतीक भी है।
हुंडई का यह लोगो दक्षिण कोरियाई ऑटोमोटिव के नाम का पहला अक्षर है। सरल शब्दो में 'एच' ग्राहक और कंपनी के रिश्ते का उदाहरण का प्रतीक होता है। यदि आप इसे बारीकी से देखते हैं, तो उसमें दो लोग हाथ हिलाते दिखाई देते हैं।