{"_id":"5bdd6971bdec2269303306e7","slug":"sidak-singh-gets-10-wickets-in-an-innings-as-like-anil-kumble","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"19 साल बाद मिला अनिल कुंबले की टक्कर का गेंदबाज, एक पारी में चटकाए 10 विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
19 साल बाद मिला अनिल कुंबले की टक्कर का गेंदबाज, एक पारी में चटकाए 10 विकेट
Sat, 03 Nov 2018 03:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 03 Nov 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
anil kumble and sidak singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले के उस टेस्ट स्पैल को फैंस भला कैसे भूल सकते हैं जब उन्होंने एक पारी में 10 विकेट लेकर तहलका मचा दिया था। साल 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ फिरोज शाह कोटला में खेले गए दूसरे टेस्ट में कुंबले ने यह चमत्कार किया था।
2 of 5
sidak singh
हालांकि कुंबले के इस चमत्कारिक स्पैल की याद मुंबई के सिदक सिंह ने एक बार फिर ताजा कर दी है। मुंबई के लेफ्ट आर्म स्पिनर सिदक सिंह ने ने पुडुचेरी के लिए कर्नल सीके नायडू अंडर-23 टूर्नामेंट में खेलते हुए मणिपुर के खिलाफ एक ही पारी में 10 विकेट ले लिए हैं।
3 of 5
sidak singh
इस मैच में सिदक ने 17.5 ओवर फेंककर 7 मेडन के साथ 31 रन देकर 10 विकेट चटकाए। सिदक की तूफानी गेंदबाजी के सामने मणिपुर की पूरी टीम 71 रन के स्कोर पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sidak singh
बता दें कि सिदक सिंह मुंबई के लोकल क्रिकेट सर्किट में काफी जाना-पहचाना नाम है। सिदक पर दिग्गजों की नजर उस वक्त पड़ी थी जब वेस्ट जोन टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप में मुंबई ने उन पर भरोसा दिखाते हुए अपनी टीम में शामिल किया था।
विज्ञापन
5 of 5
अनिल कुंबले
कुंबले से पहले ये परफॉर्मेंस इंग्लैंड के स्पिनर जिम लेकर ने भी 1956 में दी थी। एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में इस बॉलर ने पहली पारी में 37 रन देकर 9 और फिर दूसरी पारी में 53 रन देकर 10 विकेट लिए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।