फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत आ रही है Skoda Vision IN SUV, Kliq नाम से हुई ट्रेडमार्क, Hyundai Creta, MG Hector, Kia Seltos को देगी टक्कर

Wed, 22 Apr 2020 08:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 22 Apr 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
Skoda Vision IN Concept skoda kliq launch in india skoda vision in suv skoda vision in dimensions skoda vision in interior skoda vision in price india skoda vision in india Hyundai Creta Kia Seltos MG Hector
Skoda Vision IN concept - फोटो : Skoda
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी का क्रेज बढ़ रहा है। क्रेटा, हेक्टर और सेल्टॉस जैसी एसयूवी गाड़ियों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए मिड साइज सेगमेंट में कई कंपनियां अपने नए प्रॉडक्ट लॉन्च करनेवाली हैं। Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ने भारत में अपनी नई लॉन्च होने वाली कार के लिए Kliq (क्लीक) ब्रांड नाम को ट्रेडमार्क किया है। कंपनी ने इस पेटेंट को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में दायर किया था। स्कोडा ने फरवरी के महीने में दिल्ली ऑटो एक्सपो में अपनी नई कार Skoda Vision IN (स्कोडा विजन इन) कॉन्सेप्ट का वर्ल्ड प्रीमियर किया था। रिपोर्टों के मुताबिक Skoda Kliq (स्कोडा क्लिक) Vision IN SUV के प्रॉडक्शन वर्जन का नाम हो सकता है। स्कोडा की इस नई मॉडल का मुकाबला मिड साइज सेगमेंट की Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) सेकंड जेनरेशन, Kia Seltos (किआ सेल्टोस) और MG Hector (एमजी हेक्टर) जैसी एसयूवी से होगा। 
Skoda Vision IN Concept skoda kliq launch in india skoda vision in suv skoda vision in dimensions skoda vision in interior skoda vision in price india skoda vision in india Hyundai Creta Kia Seltos MG Hector
Skoda Vision IN concept - फोटो : Skoda

इंजन 
स्कोडा विजन इन को MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। Skoda Vision IN कॉन्सेप्ट स्टडी की लंबाई 4,256 mm और ऊंचाई 1,589 mm है। इसका व्हीलबेस 2,671 mm है। Vision IN में अत्याधुनिक और दमदार पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसमें 1.5 TSI इंजन दिया गया है जो 110 kW (150 PS) का पावर और अधिकतम 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। मोटर में 7-स्पीड DSG लगा है। इसके जरिये मोटर अपने अधिकतम 250 Nm टॉर्क को आगे के पहियों पर स्थानांतरित करता है। यह मिड साइज कॉन्सेप्ट स्टडी 8.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ती है। इसकी टॉप स्पीड 195 किलोमीटर प्रति घंटा है। 

Skoda Vision IN Concept skoda kliq launch in india skoda vision in suv skoda vision in dimensions skoda vision in interior skoda vision in price india skoda vision in india Hyundai Creta Kia Seltos MG Hector
Skoda Vision IN concept - फोटो : Skoda

Vision IN का लुक 
Skoda Vision IN कॉन्सेप्ट स्टडी के बेहद खास फ्रंट लुक तथा बड़े बोनट की वजह से इसमें और Skoda SUV (स्कोडा एसयूवी) फैमिली की गाड़ियों के बीच काफी समानता है। चौड़े स्कोडा ग्रिल में बहुत शानदार दोहरे स्लैट्स लगे हैं, फ्रेम और स्लैट्स, दोनों लीड क्रिस्टल से बने हैं और बेहद आकर्षक एलईडी रोशनी से तो उनकी खूबसूरती और निखर जाती है। दो- भागों में बंटे एलईडी हेडलाइट्स की बनावट पूरी तरह क्रिस्ट की है। इसका ऊपरी हिस्सा स्कोडा ग्रिल को छूता है, और इसमें लगे बेहद खूबसूरत ग्लास एलिमेंट्स एलईडी डिप्ड बीम, एलईडी हाई बीम और एल-आकार का एलईडी मॉड्यूल बनाते हैं, जो दिन में इस्तेमाल होने वाली लाइट्स एवं इंडिकेटर्स के लिए है। इसके नीचे एलईडी फॉग लाइट्स लगाए गए हैं। नक्काशीदार बम्पर के ऊपरी हिस्से की बारीकियों को और बेहतर बनाया गया है जिसका रंग गाड़ी की बॉडी की तरह ही है, और इसमें अधिक चौड़े, क्रिस्टलीय, जालीदार एयर इनलेट लगे हैं। निचले हिस्से में बेहद मजबूत, एल्यूमीनियम फ्रंट स्पॉइलर लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skoda Vision IN Concept skoda kliq launch in india skoda vision in suv skoda vision in dimensions skoda vision in interior skoda vision in price india skoda vision in india Hyundai Creta Kia Seltos MG Hector
Skoda Vision IN concept - फोटो : Skoda

इंटीरियर 
Skoda Vision IN कॉन्सेप्ट स्टडी का इंटीरियर, बिल्कुल नई स्कोडा के डिजाइन की विशिष्ट शैली को दिखाता है। इसका लंबा डैशबोर्ड स्कोडा रेडिएटर ग्रिल की रूपरेखा के मुताबिक अच्छी तरह से व्यवस्थित है, और इसमें ब्रांड की विशिष्ट एसयूवी डिजाइन वाले एयर वेंट लगाए गए हैं। स्कोडा के डिजाइनरों ने सजावटी ट्रिम को तैयार करते हुए नए मानदंड स्थापित किए हैं, जो डैशबोर्ड को और ज्यादा सुंदर बनाता है तथा यह भारतीय संस्कृति से प्रेरित है। इसकी सजावट भारत में कपड़े की छपाई की पारंपरिक तकनीक को अपनाती है, जिसमें पूर्वी भारत में हाथों से बनाए गए रोज्वुड स्टैम्प का इस्तेमाल कर कपड़े पर उत्कृष्ट आकृतियों की छपाई की जाती है। साथ ही, डैशबोर्ड और दरवाजे के पैनल पर स्कोडा के विशिष्ट क्रिस्टल सीम के अलावा वास्तविक क्रिस्टल से बने सजावटी आर्मरेस्ट, दरअसल ग्लास कटिंग की पारंपरिक चेक कला से प्रेरित है। डैशबोर्ड पर मौजूद बिल्कुल नए क्रिस्टल बटन आधुनिक दुनिया के लिए एक पुल का काम करेंगे। इस बटन की मदद से ड्राइवर इंफोटेनमेंट सिस्टम के डिजिटल असिस्टेंट के साथ उसी तरह से बातचीत कर सकते हैं, जिस तरह से वे फ्री-स्टैंडिंग 12.3 इंच (31.24 सेमी) के सेंट्रल स्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं। 

विज्ञापन
Skoda Vision IN Concept skoda kliq launch in india skoda vision in suv skoda vision in dimensions skoda vision in interior skoda vision in price india skoda vision in india Hyundai Creta Kia Seltos MG Hector
Auto Expo 2020 Skoda Pavilion - फोटो : Skoda
लॉन्चिंग
Skoda Auto की अगुवाई में Volkswagen (फॉक्सवैगन) ग्रुप के 'इंडिया 2.0' प्रोजेक्ट के तहत इस मिड साइज एसयूवी कॉन्सेप्ट कार की स्टडी डिजाइन तैयार और विकसित की। चेक रिपब्लिक की इस प्रतिष्ठित कंपनी ने पहली बार दिल्ली ऑटो एक्सपो 2020 में पहली बार इस कार पर से दुनिया के सामने पर्दा उठाया था। कंपनी भारत में अपनी नई एसयूवी को अगले साल 2021 की शुरुआत में लॉन्च करने वाली है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed