{"_id":"60ec5055f76dec419c00b1a2","slug":"skoda-kushaq-2021-compact-suv-delivery-starts-in-india-skoda-kushaq-2021-booking-skoda-kushaq-price-in-india-2021-skoda-kushaq-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Skoda Kushaq: 5-सीटर एसयूवी की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, Seltos, Creta से मुकाबला, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Skoda Kushaq: 5-सीटर एसयूवी की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, Seltos, Creta से मुकाबला, जानें कीमत और फीचर्स
Mon, 12 Jul 2021 07:53 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 12 Jul 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
Skoda Kushaq SUV
- फोटो : Skoda
Skoda Kushaq Compact SUV Delivery: चेक कार निर्माता Skoda Auto (स्कोडा ऑटो) की 28 जून 2021 को भारत में लॉन्च की गई 5 सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी Skoda Kushaq (स्कोडा कुशाक) को काफी पसंद किया जा रहा है। स्कोडा का दावा है कि इस बहुप्रतिक्षित एसयूवी की बुकिंग उनकी उम्मीदों के मुताबिक रही है। स्कोडा ऑटो ने सिर्फ 10 दिनों में कुशाक के लिए 2,500 बुकिंग हासिल करने में सफल रही है। डीलरशिप ने ग्राहकों को कुशक की डिलीवरी शुरू कर दी है। इस समय कुशाक सिर्फ 1.0-लीटर TSI ग्राहकों को दिया जा रहा है। 1.5-लीटर TSI की डिलीवरी अगस्त के पहले हफ्ते से शुरू होगी।
Skoda Kushaq SUV Production
- फोटो : Skoda
इस वेरिएंट की मांग सबसे ज्यादा
स्कोडा कुशाक कुल तीन वेरिएंट्स - एक्टिव, एम्बिशन और स्टाइल के साथ फिलहाल एक इंजन विकल्प के साथ लॉन्च की गई है। स्कोडा कुशाक 1.0 टीएसआई ऑटोमैटिक एम्बिशन वेरिएंट खरीदारों के बीच सबसे लोकप्रिय है। यह वेरिएंट कुल 1.0 TSI बुकिंग का 40 फीसदी है। Skoda Kushaq का उत्पादन कंपनी की पुणे स्थित चाकन प्लांट में किया जा रहा है।
यह मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में की लोकप्रिय कारों के लिए एक बड़ी चुनौती पेश कर सकती है। 'कुशाक' नाम का मतलब ही 'राजा' या 'सम्राट' होता है। लेकिन यह कार की अपनी क्षमताएं और परफॉर्मेंस होगी जो वास्तव में यह साबित करेगी कि यह अपने सेगमेंट में क्या स्थान हासिल करती है। स्कोडा ने भारत में अपनी ऑल-न्यू 5-सीटर 2021 Kushaq के प्रोडक्शन वर्जन को मार्च में एक ग्लोबल प्रीमियर के दौरान पेश किया था। यहां हम आपको बता रहे हैं इस नई एसयूवी की खासियतें।

Skoda Kushaq
- फोटो : Skoda
इंजन और पावर
नई 2021 Skoda Kushaq कार दमदार पेट्रोल इंजन में मिलेगी। कार को दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाना था। फिलहाल यह एसयूवी सिर्फ 1.0-लीटर इंजन के साथ लॉन्च हुई है। 1.5-लीटर TSI मोटर को जुलाई में उतारा जाएगा। दोनों इंजन को स्थानीय रूप से बनाया गया है। 1.0-लीटर 3-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 115 PS का पावर और 175 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क-कनवर्टर गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। वहीं ज्यादा पावरफुल 1.5 लीटर TSI 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 150 PS का पावर और अधिकतम 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।

दमदार फीचर्स
नई कुशाक एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो इसमें एक काफी बड़ा और स्पेसियस केबिन मिलता है। जिसमें एक 10-इंच डिजिटल इंट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और बहुत कुछ मिलता है। सेंट्रल एसी वेंट टचस्क्रीन के नीचे दी गई हैं, जिसके नीचे फेदर-टच एचवीएसी कंट्रोल मौजूद हैं। इसके साथ ही एंबिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वायरलेस चार्जिंग, कूल्ड ग्लव बॉक्स, 6-स्पीकर और एक 50w सबवूफर, इंटरनल मेमोरी स्टोरेज, वायरलेस स्मार्टलिंक, एंड्रॉइड ऑटो, एपल कारप्ले, टाइप-सी यूएसबी पोर्ट और माय स्कोडा कनेक्ट एप जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
सेफ्टी फीचर्स
Kushaq के टॉप-स्पेक में 6-एयरबैग, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, ऑटो हेडलैंप और वाइपर, और एक मल्टी-कॉलिजन ब्रेकिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।

2021 Skoda Kushaq
- फोटो : Skoda
लुक और डिजाइन
2021 Skoda Kushaq एसयूवी के बेहद खास फ्रंट लुक और बड़े बोनट की वजह से इसमें और Skoda SUV (स्कोडा एसयूवी) फैमिली की गाड़ियों के बीच काफी समानता है। नई Skoda Kushaq का लुक काफी बोल्ड और मॉडर्न है। इसके चौड़े ग्रिल में बहुत शानदार दोहरे स्लैट्स लगे हैं, फ्रेम और स्लैट्स, दोनों लीड क्रिस्टल से बने हैं और बेहद आकर्षक एलईडी रोशनी से तो उनकी खूबसूरती और निखर जाती है। दो- भागों में बंटे एलईडी हेडलाइट्स की बनावट पूरी तरह क्रिस्ट की है। इसका ऊपरी हिस्सा स्कोडा ग्रिल को छूता है, और इसमें लगे बेहद खूबसूरत ग्लास एलिमेंट्स एलईडी डिप्ड बीम, एलईडी हाई बीम और एल-आकार का एलईडी मॉड्यूल बनाते हैं, जो दिन में इस्तेमाल होने वाली लाइट्स और इंडिकेटर्स के लिए है। इसके नीचे एलईडी फॉग लाइट्स लगाए गए हैं। नक्काशीदार बंपर के ऊपरी हिस्से की बारीकियों को और बेहतर बनाया गया है जिसका रंग गाड़ी की बॉडी की तरह ही है, और इसमें अधिक चौड़े, क्रिस्टलीय, जालीदार एयर इनलेट लगे हैं। निचले हिस्से में बेहद मजबूत, एल्यूमीनियम फ्रंट स्पॉइलर लगाया गया है।