फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी Mahindra XUV300 ?

Wed, 02 Jan 2019 05:39 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 02 Jan 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
Should we wait Mahindra XUV300 or else Buy Maruti Vitara Brezza, Ford Ecosport or Tata Nexon
Mahindra XUV300

महिन्द्रा एक्सयूवी300 की लॉन्चिंग डेट का भले ही अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, अभी से ही इसके फीचरों को लेकर इंटरनेट पर सर्चिंग शुरू हो गई है। वहीं अगर आप सब कॉम्पैक्ट एसयूवी जैसे मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, फोर्ड इको स्पोर्ट या टाटा नेक्सन खरीदने की सोच रहे हैं, तो क्या आपको एक्सयूवी300 का इंतजार करना चाहिए ?


 

15 फरवरी के आसपास लॉन्चिंग

Should we wait Mahindra XUV300 or else Buy Maruti Vitara Brezza, Ford Ecosport or Tata Nexon
Mahindra XUV300

हालांकि महिन्द्रा मोटर्स ने अभी तक अपनी नई आने वाली 4 मीटर सब कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी300 की लॉन्चिंग डेट का आफिशिअली ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि 15 फरवरी के आसपास लॉन्च हो सकती है। वहीं सबसे बड़ा सवाल यह है कि महिन्द्रा की नई एसयूवी बाजार में पहले से मौजूद मारुति विटारा ब्रेजा, फोर्ड इको स्पोर्ट या टाटा नेक्सन को टक्कर दे पाएगी। जानते हैं कि क्या हैं महिन्द्रा एक्सयूवी की खूबियां और कमियां...
 

चाहिए ऑटोमैटिक गियरबॉक्स!

Should we wait Mahindra XUV300 or else Buy Maruti Vitara Brezza, Ford Ecosport or Tata Nexon
ऑटोमेटिक कार

अगर आप आटोमैटिक वैरियंट वाली गाड़ी खोज रहे हैं, तो महिन्द्रा एक्सयूवी300 का इंतजार करना बेकार है। क्योंकि सैंगयोंग टिवोली बेस्ड यह सब-कॉम्पैक्ट एक्सयूवी फिलहाल ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च नहीं होगी। वहीं अगर आप मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कार खोज रहे हैं, तो महिन्द्रा एक्सयूवी300 अच्छा ऑप्शन हो सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर चाहिए सनरूफ

Should we wait Mahindra XUV300 or else Buy Maruti Vitara Brezza, Ford Ecosport or Tata Nexon
Mahindra XUV300 Sunroof

वहीं अगर आप अपनी ड्रीम एसयूवी में सनरूफ का मजा लेना चाहते हैं, तो एक्सयूवी300 बेहतर विकल्प हो सकती है। ऐसा इसलिए है कि इस सेगमेंट में केवल फोर्ड इकोस्पोर्ट ही है, जो सनरूफ फीचर के साथ आती है। हालांकि इकोस्पोर्ट में यह फीचर टॉप वैरियंट्स सिग्नेचर और एस में ही आता है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख से ज्यादा है। उम्मीद जताई जा रही है कि महिन्द्रा सनरूफ फीचर को कम कीमत में उपलब्ध कराएगी।
 

विज्ञापन

डुअल जोन ऑटो एसी

Should we wait Mahindra XUV300 or else Buy Maruti Vitara Brezza, Ford Ecosport or Tata Nexon
Mahindra XUV300

अगर आप अपनी सपनों की एसयूवी में क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर खोज रहे हैं, बाजार में मौजूद सभी विकल्पों में यह फीचर बेहद आसानी से उपलब्ध है। अभी तक किसी भी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में पर्सनलाइज्ड एसी का फीचर उपलब्ध नहीं था, वहीं पहली बार एक्सयूवी300 में यह फीचर होगा। महिन्द्रा ने पहली बार यह फीचर अपनी फ्लैगशिप लग्जरी अल्टुरस जी4 में लॉन्च किया है, वहीं अब पहली बार यह फीचर एक्सयूवी300 में दिखाई देगा। इस फीचर का फायदा यह होगा कि डंराइवर और को-पैसेंजर दोनों अलग-अलग टेंपरेचर सेट कर सकते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed