फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैगसंग ने पेश की 5G रिमोट कार, 5 हजार मील दूर स्मार्टफोन से किया कंट्रोल

Tue, 09 Jul 2019 08:20 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 09 Jul 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
samsung and vodafone unveiled world's first 5g remote controlled car at
samsung 5G Car Goodwood - फोटो : samsung

अभी तक भारत में इंटरनेट कनेक्टेड एसयूवी ही लॉन्च हुई हैं। एसयूवी सेगमेंट में एमजी हेक्टर और सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में ह्यूंदै वेन्यू, ये दोनों ही कनेक्टेड कारें हैं और इनमें 5जी ई-सिम बेस्ड टेक्नोलॉजी दी गई है। लेकिन वह वक्त दूर नहीं जब 5जी टेक्नोलॉजी वाली कारें इनकी जगह लेंगी और इन्हें रिमोट से चलाया जाएगा।


 

गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड में हुई पेश

samsung and vodafone unveiled world's first 5g remote controlled car at
samsung goodwood festival - फोटो : samsung

सैगसंग ने गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड में दुनिया की पहली रिमोट कंट्रोल 5जी कार से पर्दा उठाया, जिसे वोडाफोन और डेजिनेटेड ड्राइवर की मदद से तैयार किया गया है। इस कार के जरिये कंपनी ने यह दिखाने की कोशिश की है कि आने वाली 5जी टेक्नोलॉजी कितनी पावरफुल है।
 

कार का नाम Lincoln MKZ

samsung and vodafone unveiled world's first 5g remote controlled car at
samsung 5G car - फोटो : samsung

ड्रिफ्ट चैंपियन वॉन गिटिन जूनियर ने 5जी टेक्नोलॉजी में इतिहास बनाते हुए दुनिया की पहली वर्चुअल रियलिटी वाली कार चलाई। इस कार का नाम Lincoln MKZ है, जिसे दूसरी किसी जगह से रिमोट कंट्रोल के जरिये कंट्रोल किया गया। इस चलाने में डेजिनेटेड ड्राइवर टेलीऑपरेशन सिस्टम, नया सैमसंग गैलेक्सी S10 5जी और सैमसंग वीआर हैंडसेट के अलावा वोडाफोन 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
samsung and vodafone unveiled world's first 5g remote controlled car at
Samsung 5G Car screens - फोटो : Twitter

डेजिनेटेड ड्राइवर के पास फ्रंट में 6 स्क्रीनें लगी थी साथ ही कार को कंट्रोल करने के लिए स्टीयरिंग व्हील और पैडल सिस्टम था। वहीं यह अपने में पहला ऐसा एक्सपेरिमेंट था, जो ट्रांसएटलांटिक था, जो गुडवुड फेस्टिवल से पांच हजार मील दूर था। साथ ही इतनी दूर से कार को रिमोट कंट्रोल करने का लिटेंसी रेज 100 मिली सेंकड था।  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed