बेंतले को दुनिया की सबसे लग्जरी कारों में शुमार किया जाता है, और कई लोगों की यह ड्रीम कार भी है। वे लोग खुशकिस्मत होते हैं, जिन्हें ये कार ड्राइव करने का मौका मिलता है। लेकिन दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो महंगी से महंगी कार का ‘कबाड़’ बना देते हैं।
बेंतले कॉन्टिनेंटल जीटी को टैंक में बदला
2 of 6
Bentley Continental GT Ultratank Front
- फोटो : motor1
रूस के कुछ इजीनियरों ने मिल कर कुछ नया करने की जुगत में लग्जरी बेंतले कॉन्टिनेंटल जीटी को टैंक में बदल दिया। उन लोगों ने सोचा कि क्यों न कि विलासिता की दुनिया से ताल्लुक रखने वाली किसी कार को टैंक में बदला जाए, ताकि दुनिया उनका वाहवाही करे।
ट्रक्स के पहिये भी लगाए
3 of 6
Bentley Continental GT Ultratank Workshop
- फोटो : motor1
वहीं उनके न केवल उसके इंजन में बदलाव किए, बल्कि उसमें हैवी ड्यूटी वाले ट्रक्स के पहिये भी लगा दिए। उन्होंने इसका नाम दिया है, अल्ट्राटैंक। यह टैंक किसी असली टैंक की तरह चेन पर चलता है। वहीं इसकी टॉप स्पीड भी 50 किमी प्रति घंटा है, लेकिन इंजीनियर इसकी स्पीड बढ़ा कर 100 किमी प्रति घंटा करना चाहते हैं।
9 महीने का वक्त लगा
4 of 6
Bentley Continental GT Ultratank Engine
- फोटो : motor1
इंजीनियरों ने इसके इंजन में भी बदलाव करते हुए टोयोटा का 4.3 लीटर V8 लगाया है, जो क्राउन मैजेस्टा, सेल्सियर, सोरर और लेक्सस जीएस में आता है। वहीं उन्हें इस कार को टैंक में बदलने में 9 महीने का वक्त लगा है।
तकरीबन 1 लाख पाउंड का खर्च आया
5 of 6
Bentley Continental GT Ultratank Zarytskiy
- फोटो : designyoutrust
कार को टैंक में बदलने में तकरीबन 1 लाख पाउंड का खर्च आया है। AcademeG यूट्यूब चैनल ने इसकी वीडियो भी पोस्ट भी की है। हालांकि उन्होंने इसके केवल एक्सटीरियर में ही बदलाव किए हैं, वहीं उसका ऑरिजनल रंग डीप ग्रीन ही है और उसमें इंटीरियर भी लग्जरी है। कार में हैंड स्टिच्ड लेदर सीट्स दी गई हैं।