{"_id":"5d469f3c8ebc3e6ca302bc9a","slug":"royal-enfield-to-introduce-a-new-250-cc-motorcycle-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Royal Enfield भारत में सस्ती 250cc इंजन वाली बाइक लाने की तैयारी में है, जानें बड़ी बातें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Royal Enfield भारत में सस्ती 250cc इंजन वाली बाइक लाने की तैयारी में है, जानें बड़ी बातें
पूरी दुनिया में Royal Enfield अपनी दमदार बाइक्स के लिए जानी जाती है। कंपनी 350 cc इंजन से लेकर 650cc इंजन तक की बाइक्स बेचती है। लेकिन अब एक खबर आ रही है कि Royal Enfield अब 250cc बाइक सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है और ला रही है एक दम नई 250cc इंजन वाली बाइक।
गिरती बिक्री को उठाने की कोशिश
2 of 3
Customised Royal Enfield
- फोटो : Team-BHP
इन दिनों ऑटो बाजार मंदी के दौर से गुजर रहा है। बावजूद इसके कंपनियां अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए नए-नए ऑफर्स और डिस्काउंट का सहारा तो ले ही रही हैं साथ ही नए मॉडल भी लॉन्च करने में लगी हैं। आपको बता दें कि Royal Enfield की बिक्री और मार्केट शेयर अब कम हो रहा है। ऐसे में इससे बचने के लिए और बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनी किफायती कीमत में 250cc का एक नया वेरियंट लाने की योजना बना रही है। पिछले महीने (जुलाई) में कंपनी ने 54,185 की बिक्री की जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 69,063 की बिक्री की थी। जिससे इस बार कंपनी को बिक्री में 22 फीसदी का घाटा हुआ।
350 छोटे आउटलेट भी खोलेगी
3 of 3
Royal Enfield showroom
- फोटो : Social
देश में नए सेफ्टी और इंजन मानकों के अनुसार कंपनी की बाइक्स की प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ रही है। जिससे कंपनी बाइक्स की कीमतों में इजाफा करने को मजबूर हो रही है। दरअसल कंपनी की बिक्री और मार्केट शेयर अब कम हो रहा है। ऐसे में इससे बचने के लिए और बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनी किफायती कीमत में 250cc का एक नया वेरियंट लाने की योजना बना रही है। इतना ही नहीं कंपनी देश में 350 छोटे आउटलेट भी खोलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।