फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WIvIND: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ दिया टी-20 में छक्के का विश्व रिकॉर्ड

Sun, 04 Aug 2019 10:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 04 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
India vs West Indies: Rohit Sharma breaks Chris Gayle record for most sixes in T20 International
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा ने रविवार शाम टी-20 इंटरनेशनल का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी अर्धशतकीय पारी का दूसरा छक्का जमाते ही रोहित कैरेबियाई धुरंधर क्रिस गेल को पछाड़ते हुए अब नए सिक्सर किंग बन चुके हैं।

 

India vs West Indies: Rohit Sharma breaks Chris Gayle record for most sixes in T20 International
रोहित शर्मा - फोटो : पीटीआई

इस मैच से पहले रोहित के नाम 95 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 104 छक्के थे, जबकि गेल 105 छक्के लगाकर शीर्ष पर काबिज थे। मगर फ्लॉरिडा के सेंट्रल पार्ट में भारतीय पारी के 11वें ओवर में सुनील नरेन की डीप मिडविकेट पर छक्का जड़ता ही 'हिटमैन' ने क्रिस गेल का (105) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

 
India vs West Indies: Rohit Sharma breaks Chris Gayle record for most sixes in T20 International
क्रिस गेल - फोटो : social Media

हालांकि गेल ने महज 58 मुकाबलों में 105 जड़े हैं। अब इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल (103 छक्के, 76 मैच) हैं। कॉलिन मुनरो (92), ब्रैंडन मक्कुलम (91) इसके बाद आते हैं।

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के

1. रोहित शर्मा, 96 मैच, 106 छक्के
2. क्रिस गेल: 58 मैच, 105 छक्के
2. रोहित शर्मा: 95 मैच, 104 छक्के
3. मार्टिन गप्टिल: 76 मैच, 103 छक्के

 
विज्ञापन
विज्ञापन
India vs West Indies: Rohit Sharma breaks Chris Gayle record for most sixes in T20 International

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड टी-20 इंटरनेशनल में

सबसे ज्यादा रन  - 2422

सबसे ज्यादा छक्के - 107

सबसे ज्यादा शतक - 4     

सबसे ज्यादा 50+ स्कोर - 21


रोहित के नाम टी-20 मैचों में सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड भी दर्ज है। वह इस फॉर्मेट में इंटरनेशनल लेवल पर 2400 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर भी बन गए। उनके नाम 96 मैचों की 88 पारियों में 32.72 के औसत से कुल 2422 रन दर्ज हैं। रोहित ने अभी तक चार शतक और 17 अर्धशतक जड़े हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed