{"_id":"5dfa053d8ebc3e87b07067b5","slug":"royal-enfield-thunderbird-350x-new-model-2020-many-changes-including-instrument-cluster","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नई Royal Enfield Thunderbird में होंगे इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर समेते कई बड़े बदलाव, तस्वीरें आईं सामने","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
नई Royal Enfield Thunderbird में होंगे इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर समेते कई बड़े बदलाव, तस्वीरें आईं सामने
Wed, 18 Dec 2019 04:25 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 18 Dec 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
New Royal Enfield Thunderbird
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएस6 उत्सर्जन मानकों के अप्रैल 2020 से लागू होने के मद्देनजर वाहन निर्माता कंपनियां नए मानकों के अनुरूप अपनी गाड़ियों के मॉडल में बदलाव कर रही हैं। ऐसे में Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) के प्रशंसकों के लिए कंपनी Thunderbird (थंडरबर्ड ) का नया मॉडल पेश करने जा रही है। इस बाइक को कई मौकों पर देखा गया है और इसकी ताजा तस्वीरों से इसके बारे में कुछ दिलचस्प जानकारी सामने आई है। नई Royal Enfield Thunderbird पहले वाली मॉडल क्रूजर डिजाइन थीम के साथ ही उतारी जाएगी। हालांकि बाइक को नया लुक देने के लिए कई बड़े बदलाव भी किए गए हैं।
विज्ञापन
नई बाइक Royal Enfield Thunderbird में सिंगल पॉड डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। जबकि मौजूदा मॉडल में ट्विन पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। नए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में डिजीटल डिस्पले है जो एनालॉग स्पीडोमीटर के अंदर मौजूद होगा। नए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के जरिये बाइक की रियल टाइम फ्यूल इफिशंसी और रेंज सहित की अन्य जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नई बाइक की हेडलाइट के चारों ओर LED DRL लगी होगी। इसकी हेडलाइट में हेलोजेन दिया गया है और टर्न इंडिकेटर में सामान्य बल्ब मिलेंगे। जबकि कई फीचर्स के जरिये इसे मॉर्डन बनाया गया है, वहीं कुछ बिंदुओं पर ये बाइक पुराने जमाने में ले जाती है। मिसाल के तौर पर इसमें लगा स्विचगियर, यह पुराने जमाने की बाइक्स की तरह रोटरी स्विच है जो हेडलाइट और गाड़ी बंद करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
नई थंडरबर्ड की रियर और साइड स्टाइलिंग में भी बदलाव किए गए हैं। मौजूदा मॉडल के मुकाबले नई बाइक में रियर फेंडर छोटा है। फ्यूल टैंक मौजूदा मॉडल जैसा ही लग रहा है। नई थंडरबर्ड के अलॉय वील्ज भी नए हैं। बाइक के मौजूदा मॉडल में सामान्य स्पोक स्टाइल अलॉय वील्ज हैं, जबकि नई बाइक में 'Y' शेप स्पोक के साथ नए अलॉय वील्ज दिए गए हैं। ब्लैक अलॉय व्हील्स और डार्क पेंट थीम को देखकर लगता है कि यह Thunderbird का नया वेरिएंट हो सकता है।
नई Thunderbird में मौजूदा मॉडल वाला इंजन मिल सकता है, नए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और बीएस6 मानकों के अनुरूप है। यह इंजन 346cc का है, जो 19.8hp की पावर और 28Nm टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, थंडरबर्ड 500 में 499cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन है, जो 27.2hp की पावर और 41.3Nm टॉर्क जेनरेट करता है।
नई रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड नए साल अप्रैल से पहले लॉन्च की जा सकती है। मौजूदा थंडरबर्ड बाइक की तुलना में इसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये ज्यादा रहने की संभावना है। थंडरबर्ड की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.64 लाख रुपये है।