फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Royal Enfield: रॉयल एनफील्ड SG650 कांसेप्ट बाइक हुई पेश, रेट्रो लुक और मॉडर्न स्टाइल से चुराया दिल

Wed, 24 Nov 2021 11:25 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 24 Nov 2021 11:25 AM IST
सार

Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने EICMA 2021 में अपनी ऑल-न्यू SG650 कॉन्सेप्ट मोटरसाइकिल से पर्दा उठाया है। नई कॉन्सेप्ट मोटरसाइकिल ब्रांड की 120 वीं सालगिरह के जश्न को मौके पर आई है।

विज्ञापन
Royal Enfield SG650 concept revealed at EICMA 2021 celebrating brand's 120th anniversary
Royal Enfield SG650 Concept at EICMA 2021 - फोटो : Youtube/RE
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने EICMA 2021 में अपनी ऑल-न्यू SG650 कॉन्सेप्ट मोटरसाइकिल से पर्दा उठाया है। नई कॉन्सेप्ट मोटरसाइकिल ब्रांड की 120 वीं सालगिरह के जश्न को मौके पर आई है। जैसा कि इस कॉन्सेप्ट मोटरसाइकिल से पता चलता है, यह रॉयल एनफील्ड की एक नई क्रूजर मोटरसाइकिल के पूर्वावलोकन की तरह दिखती है, जो कंपनी की आनेवाली दो 650cc क्रूजर मोटरसाइकिल - Interceptor 650 (इंटरसेप्टर 650) और Continental GT 650 (कॉन्टिनेंटल जीटी 650) में शामिल हो जाएगी। आने वाले महीनों में इन्हें पेश किया जाना है।


SG650 कॉन्सेप्ट में कंपनी के क्लासिक डिजाइन को कुछ फ्यूचरिस्टिक टच के साथ देखा जा सकता है। अपनी रेट्रो आकर्षक स्टाइल के साथ मोटरसाइकिल पुराने स्कूल के एनालॉग युग और आधुनिक डिजिटल युग को एक साथ जोड़ती है। यह कॉन्सेप्ट मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड की कस्टम मोटरसाइकिलों की समृद्ध विरासत को जीवंत बना देती है। 
 
Royal Enfield SG650 concept revealed at EICMA 2021 celebrating brand's 120th anniversary
Royal Enfield SG650 Concept at EICMA 2021 - फोटो : Youtube/RE
Royal Enfield SG650 कॉन्सेप्ट को विरासत से प्रेरित पॉलिश एल्यूमीनियम फ्रंट लुक मिलती है। इसे फ्यूल टैंक पर एक डिजिटल ग्राफिक दिया गया है जो एनालॉग से डिजिटल युग में संक्रमण का इशारा करता है। 
Royal Enfield SG650 concept revealed at EICMA 2021 celebrating brand's 120th anniversary
Royal Enfield SG650 Concept at EICMA 2021 - फोटो : Youtube/RE
मोटरसाइकिल कॉन्सेप्ट के हेडलैम्प में एक एलईडी यूनिट और इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट है। एल्युमीनियम हेडलैंप क्लस्टर के दोनों सिरों पर स्लीक एलईडी टर्न इंडिकेटर्स भी दिखाई दे रहे हैं। यह डुअल पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आता है। पीछे की तरफ रेट्रो-थीम वाली सर्कुलर टेललाइट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Enfield SG650 concept revealed at EICMA 2021 celebrating brand's 120th anniversary
Royal Enfield SG650 Concept - फोटो : Royal Enfield
मोटरसाइकिल में एक चंकी फ्यूल टैंक है जो एक ठोस एल्यूमीनियम ब्लॉक से बना हुआ सीएनसी बिलेट है। त्रिकोणीय आकार की चौड़ी सीट भी है। फ्लोटिंग सीट को हाथ से सिला गया है और ब्रांड के अतीत को श्रद्धांजलि देते हुए काले चमड़े से लपेटा गया है। फ्रंट मडगार्ड में क्रोम फिनिशिंग है, जबकि रियर मडगार्ड में ब्लैक थीम है। इसके अलावा, व्हील रिम्स इंटीग्रेटेड ABS, बीस्पोक डिजाइन किए गए ब्रेक कॉलिपर्स और डुअल फ्रंट ब्रेक डिस्क के साथ आते हैं। मोटरसाइकिल में काफी मस्क्यूलर टायर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Royal Enfield SG650 concept revealed at EICMA 2021 celebrating brand's 120th anniversary
Royal Enfield SG650 Concept - फोटो : Royal Enfield
मोटरसाइकिल के कॉन्सेप्ट में अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स, इंटीग्रेटेड एल्युमीनियम टॉप योक और लो राइजिंग एक्स्ट्रा वाइडर बार्स हैं। स्विच क्यूब्स एल्यूमीनियम के हैं। बाइक के रियर में ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं, जो एक क्लासिक चेसिस लूप पर लगे हुए हैं। दोनों एग्जॉस्ट ऑल-ब्लैक कलर में पेश किए गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed