फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Royal Enfield : जुलाई में रॉयल एनफील्ड की बिक्री बढ़ी, जानें बिक्री में कौन सी बाइक रही आगे

Mon, 02 Aug 2021 11:19 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 02 Aug 2021 11:19 AM IST
विज्ञापन
royal enfield sales july 2021 royal enfield sales figures july 2021 royal enfield sales report
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Sales July 2021 : परफॉर्मेंस बाइक बनाने के लिए मशहूर देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने जुलाई के महीने में अपने वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने रविवार को बताया कि उसने जुलाई के महीने में कुल 44,038 मोटरसाइकिलों की बिक्री की, जो 2020 में जुलाई के महीने में हुई बिक्री से लगभग नौ फीसदी ज्यादा है। रॉयल एनफील्ड की जुलाई के महीने में हुई कुल बिक्री में से, घरेलू बाजार में 39,290 यूनिट्स बेची गईं, जबकि 4,748 यूनिट्स का निर्यात किया गया।


भारतीय दोपहिया वाहन उद्योग 2020 में कोविड-19 महामारी की पहली लहर के बाद अब सामान्य स्थिति में लौट रहा है। लेकिन इस साल की शुरुआत में कोरोना की दूसरी लहर ने वाहन उद्योग की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी। छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में महामारी फैलने के कारण इस साल स्कूटर और मोटरसाइकिल की बिक्री खास तौर से प्रभावित हुई है।
royal enfield sales july 2021 royal enfield sales figures july 2021 royal enfield sales report
Royal Enfield - फोटो : Royal Enfield
जुलाई के बिक्री के आंकड़ों से रॉयल एनफील्ड को खुशी मिली होगी, क्योंकि कंपनी को बिक्री के पटरी पर लौटने की उम्मीद जगी है। यह खासतौर पर इसलिए भी है क्योंकि कंपनी ने इस वर्ष के जून में वर्ष 2020 के समान महीने में बिक्री में दो फीसदी की गिरावट दर्ज की थी। 
royal enfield sales july 2021 royal enfield sales figures july 2021 royal enfield sales report
Royal Enfield Bullet - फोटो : Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड के लिए 350cc सेगमेंट मजबूत प्रदर्शन करने वाला बना हुआ है। इस सेगमेंट में बिक्री 36,384 यूनिट्स से बढ़कर 37,556 यूनिट्स हो गई, यानी बिक्री में 3 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड Classic (क्लासिक), Meteor (मीटियोर), Bullet (बुलेट) और Electra (इलेक्ट्रा) जैसे मॉडल पेश करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
royal enfield sales july 2021 royal enfield sales figures july 2021 royal enfield sales report
Royal Enfield 650 Twins - फोटो : For Reference Only
वहीं, 350cc से ऊपर के सेगमेंट में बिक्री 3,950 यूनिट से बढ़कर 6,482 यूनिट हो गई। इसमें बिक्री में ढाई हजार से ज्यादा यूनिट की बढ़ोतरी हुई है। इस सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड 650 Twins (650 ट्विन्स) और Himalayan (हिमालयन) जैसे मॉडल की बिक्री करती है।
विज्ञापन
royal enfield sales july 2021 royal enfield sales figures july 2021 royal enfield sales report
Royal Enfield Himalayan 2020 - फोटो : royal enfield
हालांकि, साल-दर-साल की तुलनाएं सिर्फ संदर्भ के लिए हो सकती हैं, क्योंकि कोरोना की दोनों लहरों में महामारी की वजह से लगने वाले प्रतिबंधों थोड़ा फर्क रहा है। एक अच्छे मानसून और आनेवाले फेस्टिव सीजन की वजह से बाजार की धारणा बड़े पैमाने पर सकारात्मक दृष्टिकोण की ओर झुक रही है। हालांकि कोविड-19 की तीसरी लहर का खतरा एक चुनौती बना हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed