{"_id":"5eecded7258c4e00052f2a48","slug":"royal-enfield-modified-continental-gt-650-kamala-royal-enfield-kamala-royal-enfield-continental-gt-650-modified-royal-enfield-continental-gt-650-modified-royal-enfield-customized","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Royal Enfield की इस कस्टमाइज्ड बाइक का नाम है कमला, जीत चुकी है टॉप अवार्ड","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Royal Enfield की इस कस्टमाइज्ड बाइक का नाम है कमला, जीत चुकी है टॉप अवार्ड
Fri, 19 Jun 2020 09:21 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 19 Jun 2020 09:21 PM IST
सार
Royal Enfield Continental GT 650 पर आधारित 'कमला' विंटेज बोर्ड ट्रैक रेसर्स से प्रेरित है। इसका दुबला पतला आकार और बड़े पतले पहियों वाली इस मॉडिफाइड बाइक में 650 ट्विन इंजन दिया गया है।
विज्ञापन
Royal Enfield modified Continental GT 650 Kamala
- फोटो : Social Media
विस्तार
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) मोटरसाइकिल बाइकर्स की पसंद होने के साथ ही साथ बाइक मॉडिफाई करने वालों की भी पसंदीदा मोटरसाकिल है। देशभर में ऐसी कई स्टार्ट-अप कंपनियां हैं जो एनफील्ड को कस्टमाइज करती हैं। लेकिन बाइक्स को मॉडिफाइ करने में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर सोसा मेटलवर्क्स ने भी इस बाइक को एक नए अवतार में पेश किया है।
विज्ञापन
लास वेगास, नेवादा स्थित मोटरसाइकिल कस्टम हाउस सोसा मेटलवर्क्स के क्रिस्टियन सोसा ने Royal Enfield Continental GT 650 (रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650) को मॉडिफाइ किया और इसका नाम रखा है Kamala (कमला)।
RE Continental GT 650 पर आधारित 'कमला' विंटेज बोर्ड ट्रैक रेसर्स से प्रेरित है। इसका दुबला पतला आकार और बड़े पतले पहियों वाली इस मॉडिफाइड बाइक में 650 ट्विन इंजन दिया गया है।
RE Continental GT 650 पर आधारित 'कमला' विंटेज बोर्ड ट्रैक रेसर्स से प्रेरित है। इसका दुबला पतला आकार और बड़े पतले पहियों वाली इस मॉडिफाइड बाइक में 650 ट्विन इंजन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हैरत की बात यह है कि जिस Continental GT 650 बाइक को मॉडिफाइ किया गया है वह पहचान में ही नहीं आ रही है। जो चीज इस बाइक की याद दिला रही है वह शायद सिर्फ इसका इंजन है। एक रेट्रो-क्लासिक रोजमर्रा की बाइक से हार्डटेल मोटरसाइकिल का रूप धारण करने वाली जीटी 650 का सफर काफी शानदार और प्रभावशाली है। यह कमला के यूनिक एक्सटीरियर से पता चलता है।
मॉडिफाइड बाइक को देखकर पता चलता है इसमें ऑरिजिनल बाइक के बहुत कम कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, सोसा मेटलवर्क्स ने बाइक के कस्टम फ्रेम को बहुत हद तक ऑरिजिनल बाइक के फ्रेम जैसा रखा है।

कमला में रियर सस्पेंशन नहीं दिया गया है। इसमें सस्पेंशन का काम फ्रंट कस्टम सस्पेंशन अकेले कर लेती है। इसके अलावा, आपको जानकर हैरत होगी कि इसमें कोई फ्रंट ब्रेक नहीं दिया गया है और इसके रियर ब्रेक को फ्रंट यूनिट के साथ स्वैप किया गया है। इसके अलावा, बाइक पर लाइट्स नहीं हैं और यहां तक की इसमें इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी नहीं है। राइडर सीट पर बिल्कुल भी कुशन नहीं दिया गया है। इससे यह तो साफ हो गया है कि इस मोटरसाइकिल में सफर करना उतना आरामदायक नहीं होगा।
बाइक के एक्जॉस्ट पाइप की बात करें तो, ऐसा लगता है कि कमला के ओवरऑल 'हार्डटेल' मोटरसाइकिल लुक के साथ सामंजस्य बैठाने के लिए इसके स्टॉक पाइप को आधा काट दिया गया है।
कमला को फरवरी में अमेरिका के पोर्टलैंड, ओरेगन में The One Moto Show (द वन मोटो शो) में पहली बार प्रदर्शित किया गया था। इस शो में इसे टॉप अवार्ड से नवाजा गया था, हालांकि तब यह पूरी तरह से तैयार भी नहीं हुई थी।