अगर आप 200 सीसी से ज्यादा पावरफुल इंजन वाली बाइक खरीदना चाहते हैं, तो हमारी यह खबर आपके लिए है। आज हम आपके लिए चार ऐसी बाइक्स लेकर आए हैं, जिनमें स्टाइलिश लुक के साथ पावरफुल इंजन मिलता है। इन बाइक्स में Royal Enfield Meteor 350, Honda H'Ness CB 350 से लेकर KTM 250 Duke और Yamaha FZ 25 तक शामिल हैं। तो डालते हैं एक नजर...
{"_id":"5fd33f2f8978d03c362a5b5c","slug":"royal-enfield-meteor-350-to-honda-h-ness-cb-350-to-ktm-250-duke-to-yamaha-fz-25-here-are-four-latest-bikes-in-2020-that-you-may-like","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 4 पावरफुल बाइक्स में मिलती है दमदार परफॉर्मेंस, साल 2020 में जीता ग्राहकों का दिल","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
इन 4 पावरफुल बाइक्स में मिलती है दमदार परफॉर्मेंस, साल 2020 में जीता ग्राहकों का दिल
Fri, 11 Dec 2020 03:13 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 11 Dec 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Amar Ujala
Royal Enfield Meteor 350
Royal Enfield Meteor 350
- फोटो : Royal Enfield
- परफॉर्मेंस- Royal Enfield Meteor 350 में G-सीरीज का 349 सीसी, 4-स्ट्रोक, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 20.4 PS की मैक्सिमम पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें इलेक्ट्रिक फ्यूल इंजेक्शन (EFI) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
- कीमत- Royal Enfield Meteor 350 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.75 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 1.90 लाख रुपये तक जाती है।
Honda H'Ness CB 350
Honda H'Ness CB 350
- फोटो : Honda Motorcycle and Scooter India
- परफॉर्मेंस- Honda H'Ness CB 350 में पावर के लिए 348 सीसी, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल, 4-स्ट्रोक, OHC इंजन दिया गया है। इसका इंजन 5,500 आरपीएम पर 20.8bhp की मैक्सिमम पावर और 3,000 आरपीएम पर 30Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
- कीमत- Honda H'Ness CB 350 के DLX Pro वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.90 लाख रुपये है। वहीं, इसके DLX वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.85 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
KTM 250 Duke
BS6 KTM 250 Duke
- फोटो : KTM
- परफॉर्मेंस- KTM 250 Duke में BS6-कंप्लाइंट वाला, सिंगल-सिलिंडर, 4-वाल्व, लिक्विड-कूल्ड, DOHC इंजन दिया गया है। इसका 248.8 सीसी का इंजन 30PS की मैक्सिमम पावर और 24Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें स्लिपर कल्च भी दिया गया है।
- कीमत- BS6 KTM 250 Duke की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.09 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Yamaha FZ 25
Yamaha FZ 25
- फोटो : Yamaha
परफॉर्मेंस- Yamaha FZ 25 में 249 सीसी, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, 2-वाल्व, SOHC इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8000 आरपीएम पर 20.8 PS की मैक्सिमम पावर और 6000 आरपीएम पर 20.1Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
कीमत- 2020 FZ 25 की एक्स शोरूम कीमत 1.52 लाख रुपये है।