फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 फिर से हुई महंगी, यहां जानें हर कलर वेरिएंट की नई कीमत

Mon, 15 Feb 2021 07:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 15 Feb 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
royal enfield classic 350 price in india 2012 price of re classic 350 royal enfield classic 350 becomes costlier
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : For Representation Only
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) बाइक के शौकीनों की पहली पसंद रही है। खासकर युवाओं में इसका क्रेज देखने लायक होता है। रॉयल एनफील्ड ने अपनी लोकप्रिय Classic 350 (क्लासिक 350) मोटरसाइकिल की कीमतों में 2021 में एक बार फिर से बढ़ोतरी की है। क्लासिक 350 रेंज की बाइक अब 1,75,405 रुपये से शुरू होकर 1,92,608 रुपये तक है। यह बाइक की अहमदाबाद में एक्स-शोरूम कीमतें हैं। रॉयल एनफील्ड ने अपनी रेट्रो क्लासिक मोटरसाइकिल की कीमतें बढ़ाने के अलावा इसमें कोई अन्य बदलाव नहीं किया है। यहां आपको बता रहे हैं किस रंग के साथ बाइक की नई कीमत क्या है।
royal enfield classic 350 price in india 2012 price of re classic 350 royal enfield classic 350 becomes costlier
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : For Representation Only
दिसंबर 2020 की कीमतों की तुलना में Classic 350 की कीमतों अब तक 6,289 रुपये का इजाफा हुआ है। दिसंबर 2020 से फरवरी 2021 तक दो महीने की अवधि में, रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलों की कीमतों में औसत 3.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 
royal enfield classic 350 price in india 2012 price of re classic 350 royal enfield classic 350 becomes costlier
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : For Representation Only
नई कीमत
नई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की हर कलर वेरिएंट के साथ पूरी कीमत सूची यहां देखें:

क्लासिक 350 (ऐश / चेस्टनट / रेडडिच रेड / प्योर ब्लैक / एम सिल्वर): 1,67,235 रुपये
क्लासिक 350 (काला): 1,75,405 रुपये
क्लासिक 350 (गन ग्रे अलॉय व्हील): 1,89,360 रुपये
क्लासिक 350 (ऑरेंज एम्बर / मेटालियो सिल्वर): 1,89,360 रुपये
क्लासिक 350 (स्टील्थ ब्लैक / क्रोम ब्लैक): 1,92,608 रुपये
क्लासिक 350 (गन ग्रे स्पोक व्हील): 1,77,294 रुपये
क्लासिक 350 (सिग्नल एयरबोर्न ब्लू): 1,85,902 रुपये

सभी कीमतें एक्स-शोरूम, अहमदाबाद की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
royal enfield classic 350 price in india 2012 price of re classic 350 royal enfield classic 350 becomes costlier
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : For Representation Only
जल्द आ रहा है नया वर्जन
कंपनी जल्द ही देश में अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल का अपडेटेड वर्जन भी पेश करने की योजना बना रही है। नेक्स्ट-जेनरेशन क्लासिक 350 को पहले ही सार्वजनिक सड़कों पर फर्राटा भरते हुए कई बार देखा गया है और उम्मीद है कि इस साल के आखिर में भारत में इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी। यह Meteor 350 (मीटियोर 350) मोटरसाइकिल में इस्तेमाल किए गए एक नए इंजन और प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। 
विज्ञापन
royal enfield classic 350 price in india 2012 price of re classic 350 royal enfield classic 350 becomes costlier
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : For Representation Only
फीचर्स
इसके अलावा, नई क्लासिक 350 में ट्रिपर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन फीचर मिलने की भी उम्मीद है जो कि Meteor 350 में शुरू हुआ था और हाल ही में लॉन्च की गई Himalayan 2021 (हिमालयन 2021) मोटरसाइकिल में भी दिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed