फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेन्नई में अश्विन ने रचा इतिहास, पांच विकेट और फिर शतकीय पारी, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Mon, 15 Feb 2021 04:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 15 Feb 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG Ravichandran Ashwin completed his century after taking 5 wickets haul, created many records and achievements
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : ट्विटर @WisdenCricket

भारत के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जबरदस्त ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पहले तो इंग्लैंड के पांच खिलाड़ियों को आउट किया और इसके बाद तीसरे दिन बल्लेबाजी में शतक भी जड़ दिया। उन्होंने इसके साथ ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। 

IND vs ENG Ravichandran Ashwin completed his century after taking 5 wickets haul, created many records and achievements
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : twitter

अश्विन एशिया के पहले क्रिकेटर हैं जिन्होंने तीन बार एक पारी में पांच विकेट लेने के साथ-साथ शतक भी जड़ा है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान दिग्गज इयान बॉथम ने इस कारनामे को पांच बार अंजाम दिया। वहीं गैरी सोबर्स, जैक कैलिस, शाकिब अल हसन और मुश्ताक मोहम्मद ने दो बार यह कमाल किया है। 

IND vs ENG Ravichandran Ashwin completed his century after taking 5 wickets haul, created many records and achievements
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : ट्विटर @ICC

34 वर्षीय अश्विन ने अपने टेस्ट करियर में पांचवीं बार शतक लगाया है। उन्होंने अपने पिछले चारों शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाए थे और अब उन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध भी शतकीय पारी खेल दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG Ravichandran Ashwin completed his century after taking 5 wickets haul, created many records and achievements
ashwin bat

अश्विन ने आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा। अश्विन अब टेस्ट क्रिकेट में आठवें या उससे नीचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले हरभजन सिंह, कपिल देव और एमएस धोनी ने दो-दो बार यह कमाल किया।

विज्ञापन
IND vs ENG Ravichandran Ashwin completed his century after taking 5 wickets haul, created many records and achievements
रविचंद्रन अश्विन

बता दें कि अश्विन ने भारतीय सरजमीं पर तीनों शतक आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए हैं। बाकी के दो शतक उन्होंने विदेशी धरती पर नंबर छह बल्लेबाजी करते हुए जड़े हैं। टेस्ट क्रिकेट में 300 से ज्यादा विकेट और पांच या उससे अधिक शतक जड़ने के मामले में अश्विन पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed