फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महंगी हुई बाइक: रॉयल एनफील्ड Classic 350 के दाम बढ़े, जानें हर वेरिएंट की बढ़ी नई कीमत

Tue, 06 Apr 2021 11:59 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 06 Apr 2021 11:59 AM IST
विज्ञापन
royal enfield classic 350 price hike royal enfield classic 350 price increase royal enfield classic 350 price in india 2021
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : For Reference Only
बाइक राइडिंग के दीवानों के लिए बुरी खबर है। परफॉर्मेंस बाइक बनाने वाली वाहन निर्माता कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने अपनी सबसे ज्यादा बिकनेवाली मोटरसाइकिल Classic 350 (क्लासिक 350) को महंगा कर दिया है। जिसके बाद आपको अपनी पसंदीदा Royal Enfield Classic 350 बाइक को खरीदने के लिए ज्यादा पैसे अदा करने पड़ेंगे। एक अप्रैल से चालू हुए नए वित्तीय वर्ष में विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान कर दिया है। हीरो मोटोकॉर्प, यामाहा और होंडा मोटरसाइकिल जैसे दोपहिया वाहन निर्माताओं ने एक अप्रैल से अपने व्हीकल्स की कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर दी है। अब इस सूची में देश की प्रमुख टू-व्हीलर बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी रॉयल एनफील्ड भी शामिल हो गई है। यहां जानें Royal Enfield Classic 350 बाइक के हर वेरिएंट की नई कीमत। 
royal enfield classic 350 price hike royal enfield classic 350 price increase royal enfield classic 350 price in india 2021
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : For Reference Only
रिपोर्ट के मुताबिक रॉयल एनफील्ड ने अपनी इस बेस्ट सेलिंग बाइक के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में अलग-अलग बढ़ोत्तरी की है। अब क्लासिक 350 बाइक 5,231 रुपये से लेकर 5,992 रुपये तक महंगी हो गई है। क्लासिक 350 के एंट्री लेवल मॉडल स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 1,72,446 रुपये हो गई है जो कीमत बढ़ोतरी के पहले 1,67,235 रुपये थी। यानी इस वेरिएंट की कीमत में 5,231 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 
royal enfield classic 350 price hike royal enfield classic 350 price increase royal enfield classic 350 price in india 2021
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : For Reference Only
यहां Royal Enfield Classic 350 बाइक के हर वेरिएंट के आधार पर नई कीमत देखें -
 
वेरिएंट नई कीमत पुरानी कीमत कितना हुआ इजाफा
स्टैंडर्ड 1,72,466 1,67,235 5,231
क्लासिक ब्लैक 1,80,880 1,75,405 5,475
गनमेटल ग्रे (स्पोक व्हील) 1,82,825 1,77,294 5,531
गनमेटल ग्रे (अलॉय व्हील) 1,95,253 1,89,360 5,893
सिग्नल्स 1,91,693 1,85,902 5,791
मैटेलो सिल्वर 1,95,253 1,89,360 5,893
ऑरेंज एम्बर 1,95,253 1,89,360 5,893
मैट एंड क्रोम 1,98,600 1,92,608 5,992

विज्ञापन
विज्ञापन
royal enfield classic 350 price hike royal enfield classic 350 price increase royal enfield classic 350 price in india 2021
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : For Reference Only
रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350 अपने लॉन्च के बाद से अब तक ज्यादातर समय सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही है। कंपनी ने इस बाइक की कीमत में बढ़ोत्तरी करने के अलावा अन्य किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि इसकी बिक्री अभी भी बहुत ज्यादा होती है लेकिन रॉयल एनफील्ड इसे नए अवतार में उतारने जा रही है। क्लासिक 350 के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल में मैकेनिकल से लेकर फीचर और स्टाइलिंग जैसे कई बदलाव देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन
royal enfield classic 350 price hike royal enfield classic 350 price increase royal enfield classic 350 price in india 2021
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : For Reference Only
नेक्स्ट-जेनरेशन क्लासिक 350 नए जे प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। इस बाइक को सिंगल डाउनट्यूब फ्रेम के बजाय ट्विन डाउनट्यूब फ्रेम पर बनाया जाएगा। इस फ्रेम को कंपनी की पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुई Meteor 350 में भी इस्तेमाल किया गया था। इससे बाइक की हैंडलिंग और परफॉर्मेंस पहले से बेहतर हो गई है। इस बाइक में नया 348cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 19.2 hp का पावर और 27 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। साथ ही इसमें एक नया 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed