फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 कारों की पूरी दुनिया में दी जाती है मिसाल, कीमत सुन कर उड़ जाएंगे होश, देखें तस्वीरें

Sun, 06 Dec 2020 04:33 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 06 Dec 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
Rolls-Royce Ghost to Rolls-Royce Wraith to Rolls-Royce Dawn to Rolls-Royce Cullinan to Rolls-Royce Phantom heere are some populars premium cars of Rolls-Royce
Rolls-Royce Cars - फोटो : Amar Ujala

आज हम आपको उन पांच Rolls-Royce कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें खरीदना हर आम आदमी का सपना है। इन कारों की कीमतें करोड़ों में है। इन कारों में Rolls-Royce Ghost, Rolls-Royce Wraith, Rolls-Royce Dawn, Rolls-Royce Cullinan और Rolls-Royce Phantom शामिल हैं। इनका लुक जितना ही स्टाइलिश है उतनी ही ये कारें अंदर से प्रीमियम हैं। तो डालते हैं इन कारों की खासियतों और कीमतों पर एक नजर...

Rolls-Royce Ghost

Rolls-Royce Ghost to Rolls-Royce Wraith to Rolls-Royce Dawn to Rolls-Royce Cullinan to Rolls-Royce Phantom heere are some populars premium cars of Rolls-Royce
Rolls-Royce Ghost - फोटो : Rolls-Royce

भारत में Rolls-Royce Ghost दो वर्जन में आती है। इनमें SWB और EWB शामिल हैं। इसमें दमदार परफॉर्मेंस मिलता है। इसमें पावर के लिए V12 इंजन दिया है। इसका इंजन 570hp की मैक्सिमम पावर पैदा करता है। Rolls-Royce के एंट्री-लेवल कारों में Rolls-Royce Ghost एक शानदार और दमदार कार है। इसका लुक बाहर से जितना स्टाइलिश है उतना ही यह कार अंदर से प्रीमियम है। इसका इंसूलेशन कैबिन और राइड क्वालिटी इसे दूसरी कारों से अलग और खास बनाती है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 4.3 करोड़ रुपये है, जो इसके टॉप-एंड मॉडल पर 4.9 करोड़ रुपये तक जाती है।

Rolls-Royce Wraith

Rolls-Royce Ghost to Rolls-Royce Wraith to Rolls-Royce Dawn to Rolls-Royce Cullinan to Rolls-Royce Phantom heere are some populars premium cars of Rolls-Royce
Rolls-Royce Wraith - फोटो : Rolls-Royce

यह एक शानदार स्पोर्टी और लग्जरी कूपे है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत करीब 4.6 करोड़ रुपये है। यहां ध्यान देना जरूरी है कि इस कीमत में टैक्स शामिल नहीं है। इस कार को खास कर नौजवान बिलिनियर्स के लिए बनाया गया है, जिन्हें स्पोर्टी लुक और प्रीमियम फीचर्स का शौक है। इसमें ताकत के लिए 6.6-लीटर का V12 इंजन दिया है। इसका इंजन 632hp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rolls-Royce Dawn

Rolls-Royce Ghost to Rolls-Royce Wraith to Rolls-Royce Dawn to Rolls-Royce Cullinan to Rolls-Royce Phantom heere are some populars premium cars of Rolls-Royce
Rolls-Royce Dawn - फोटो : Rolls-Royce

Rolls-Royce की Dawn कंपनी की सबसे महंगी और लग्जरियस कारों में से एक है, जिसकी कीमत करीब 6.25 करोड़ रुपये है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया की सबसे कम आवाज करने वाली कनवर्टिबल कार है। इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें, ताकक के लिए Wraith का V12 इंजन लिया गया है, जो 632hp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। इस कार में लग्जरियस ओपेन-टॉप मॉनिटरिंग का अनुभव मिलता है।

विज्ञापन

Rolls-Royce Cullinan

Rolls-Royce Ghost to Rolls-Royce Wraith to Rolls-Royce Dawn to Rolls-Royce Cullinan to Rolls-Royce Phantom heere are some populars premium cars of Rolls-Royce
Rolls-Royce Cullinan - फोटो : Rolls-Royce

Rolls-Royce Cullinan की कीमत करीब 6.95 करोड़ रुपये है। लेकिन कस्टमाइज कार की कीमत 7.95 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो सकती है। यह बिटिश मार्क्यू की यह पहली 4-व्हील-ड्राइव व्हीकल है। यह दुनिया की सबसे शानदार और लग्जरियस एसयूवी में से एक है। इस प्रीमियम कार में कंपनी की तरफ से ऑफ-रोड मोड्स भी दिए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed