Revolt RV400 भारत में 7 अगस्त को लांच होने जा रही है। यह देश की पहली आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) से लैस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल है। अभी हाल ही में Revolt RV400 से पर्दा उठाया था। इस बाइक का लुक्स और फीचर्स इसकी खूबियां मानी जा रही हैं।
क्या होगी कीमत?
2 of 5
Revolt RV 400
- फोटो : Amar Ujala
कायास लगाए जा रहे हैं कि भारत में Revolt RV400 की कीमत एक लाख रुपये के आस-पास रहने की उम्मीद है। लेकिन अगर यह इस कीमत में लांच होती है तो क्या ग्राहक इसे खरीदना पसंद करेंगे? आपको बता कि गुरुग्राम की स्टार्ट-अप कंपनी Revolt Intellicorp का पहला प्रॉडक्ट है। कंपनी ने 25 जून से इस बाइक की प्री-बुकिंग शुरू है। ग्राहक एक हजार रुपये देकर बाइक को बुक करा सकते हैं। बाइक दो कलर ऑप्शन- रेबेल रेड और कॉस्मिक ब्लैक में मिलेगी।
कहां उपलब्ध होगी?
3 of 5
Revolt RV 400
- फोटो : Amar ujala
शुरुआत में Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक सिर्फ दिल्ली में ही बिक्री के उपलब्ध होगी। और फिर अगले चार महीने में यह अहमदाबाद, हैदराबाद, नागपुर, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नै और अहमदाबाद में भी उपलब्ध करा दी जाएगी।
156 km की माइलेज का दावा
4 of 5
Revolt RV 400
- फोटो : Amar Ujala
Revolt RV400 फुल चार्ज होकर 156 km तक चलेगी और इसकी इसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस बाइक की सबसे खास बात यह है कि इसे चार्ज करने में कोई झंझट नहीं है। यह आसानी से चार्ज होती है। आप इसे रेग्युलर 15 ऐंपीयर प्लग पॉइंट पर चार्ज किया जा सकता है। रिवोल्ट पोर्टेबल बैटरी चार्जर के साथ ऑन-बोर्ड चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है।
स्मार्ट फीचर्स
5 of 5
Revolt RV400 बाइक
- फोटो : Social
Revolt RV400 में कई कनेक्टिविटी फीचर्स को शामिल किया है। इतना ही नहीं इसमें 4 प्री-लोडेड मोटरसाइकल साउंड्स दिए गए हैं, जिनमें से आप अपनी पसंद का साउंड सिलेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा यह बाइक 4G LTE सिम से लैस है, जिससे इसके सभी इंटरनेट आधारित फीचर्स काम करते हैं।