{"_id":"60eef3b1de5de868195066a6","slug":"revolt-rv400-electric-bike-booking-reopen-on-july-15-know-feature-battery-backup-revolt-rv400-km-range","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Revolt RV400: इंतजार खत्म! आज फिर शुरू होगी इस इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग, जानें कैसे करें बुक, 9 रुपये में चलती है 100 किमी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Revolt RV400: इंतजार खत्म! आज फिर शुरू होगी इस इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग, जानें कैसे करें बुक, 9 रुपये में चलती है 100 किमी
Thu, 15 Jul 2021 10:46 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
Revolt RV 400
- फोटो : Revolt Motors
Revolt RV400 Electric Bike Booking Reopen On July 15: Revolt Motors (रिवोल्ट मोटर्स) आखिरकार गुरुवार 15 जुलाई को भारत में अपनी लोकप्रिय RV400 इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग रियायती कीमत पर फिर से शुरू कर रही है। अगर पिछली बार हुई बुकिंग में आप इस दमदार इलेक्ट्रिक बाइक को बुक कराने से चूक गए थे तो निराश न हों। इसे एक बार फिर बुक कराने का मौका है। पिछली बिक्री में, राहुल शर्मा के नेतृत्व वाली बाइक निर्माता को बंपर प्रतिक्रिया मिली थी। जिसकी वजह से दो घंटे के बाद बुकिंग बंद करनी पड़ी थी। कंपनी एक बार फिर से इस बाइक की बुकिंग शुरू कर रही है और इसके साथ ही शानदार बिक्री की उम्मीद कर रही है। यहां जानें इस बाइक को बुक कराने की पूरी प्रक्रिया।
Revolt RV 400
- फोटो : For Reference Only
Revolt RV400 की कीमत
Revolt Motors ने हाल ही में FAME India (फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इन इंडिया) योजना के तहत भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी की बदौलत बाइक की कीमत में 28,000 रुपये तक की कमी की है। कीमतों में हुई लेटेस्ट कटौती के बाद, Revolt RV400 की अब 90,799 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में बिक्री हो रही है। इससे पहले दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 1,18,999 रुपये थी। इस बीच गुजरात सरकार की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत अहमदाबाद में यह बाइक अब 87,000 रुपये में बिक रही है।

रिवोल्ट RV400 कैसे बुक करें?
आप अपनी Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट - https://www.revoltmotors.com/ के जरिए बुक कर सकते हैं। आप इसके लिए वेबसाइट में जाकर प्री-रजिस्टर भी कर सकते हैं। ताकि आप इस इलेक्ट्रिक बाइक को दोपहर में बुकिंग सभी के लिए खुलने से पहले बुक कर सकें। इस समय, Revolt Motors हरियाणा में अपने मानेसर प्लांट में अपनी बाइक्स का निर्माण कर रही है। ग्राहक VOLT (वाहन ऑनलाइन ट्रैकिंग) सुविधा के जरिए अपनी बाइक की डिलीवरी को भी ट्रैक कर सकते हैं।

Revolt RV 400 and RV300
- फोटो : For Reference Only
Revolt RV400 की बुकिंग का समय
ऑनलाइन बुकिंग 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे से फिर से खुलेगी। जिन ग्राहकों ने कंपनी की वेबसाइट पर पहले से रजिस्ट्रेशन करा लिया होगा, वे सुबह 11 बजे से अपनी बुकिंग करा सकेंगे। हालांकि, RV400 की बिक्री फिलहाल सिर्फ 6 शहरों दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, अहमदाबाद और हैदराबाद में की जा रही है। Revolt RV400 की बुकिंग पूरी तरह से संपर्क रहित ऑनलाइन सिस्टम के जरिए की जाती है। कंपनी ने एलान किया है कि वह भारत के 35 शहरों में अपने नेटवर्क का विस्तार करने की तैयारी में है। इसके साथ ही कंपनी ने ग्राहकों को बाइक डिलीवरी को जल्दी सुनिश्चित करने के लिए अपने प्लांट में उत्पादन क्षमता भी बढ़ाने की घोषणा की है। खास बात यह है इस इलेक्ट्रिक बाइक को एक बार फुल चार्ज करने पर यह 150 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज देती है। यहां जानते हैं इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की खासियतें और इसे इतना पसंद क्यों किया जाता है।

पावर और टॉप स्पीड
घरेलू इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Revolt Motors (रिवोल्ट मोटर्स) ने वर्ष 2019 में घरेलू बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक बाइक Revolt RV400 को लॉन्च किया था। इस बाइक में कंपनी ने 5kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया है। खास बात यह है कि बाइक में 3.24kWh का स्वैपेबल बैटरी पैक मिलता है। इसमें तीन राइडिंग मोड- Eco, Normal, और Sports मिलते हैं। बाइक की टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है।