इलेक्ट्रिक बाइक बनाने वाली कंपनी रिवोल्ट इंटेलीकॉर्प के रिवोल्ट आरवी 400 और आरवी 300 इलेक्ट्रिक बाइक्स लॉन्च करने के बाद बाकी कंपनियां भी अपनी-अपनी इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। पुणे की कंपनी Rowwet electric ने पांच इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च किये हैं, जिनमें चार इलेक्ट्रिक स्कूटर और एक इलेक्ट्रिक बाइक शामिल है।
कीमत 51 हजार रुपये से डेढ़ लाख रुपये तक
2 of 8
Roweet vegatron Electric Scooter
- फोटो : Rowwet
Rowwet electric का कहना है कि उन्होंने युवाओं को देखते हुए ये बाइक्स डिजाइन की हैं। साथ ही, इन बाइक को इस तरह से बनाया गया है कि सड़क पर चलाने में कोई दिक्कत नहीं पेश होगी। इसके लिए इनमें कुछ खास फीचर पेश किए गए हैं। कंपनी के मुताबिक ये बाइक्स एक जनवरी, 2020 से सड़कों पर उतरेंगी और इनकी एक्स-शोरूम कीमत 51 हजार रुपये से डेढ़ लाख रुपये तक होगी। ग्राहक अपने बजट, स्पीड, रेंज और बैटरी के मुताबिक वाहन चुन सकते हैं।
3 of 8
Roweet rame Electric Scooter
- फोटो : Rowwet
कंपनी ने अपने वाहनों में तीन प्रकार के बैटरी ऑप्शन जैसे लीथियम, लेड एसिड और पैटेंटेड ‘क्लिक’ बैटरी दी है। इसका फायदा यह होगा कि ग्राहकों को महंगी लीथियम बैटरी लेनी नहीं पडेंगी। वहीं फास्ट चार्जिंग के मुताबिक भी क्लिक बैटरी चुन सकते हैं और मात्र 12 मिनट में बैटरी चार्ज हो जाती है। कंपनी पहले अपने प्रोडक्ट्स महाराष्ट्र में बेचेगी, जिसके बाद बाकी जगहों पर बेचे जाएंगे। पहले साल कंपनी 10 हजार यूनिट ही बेचेगी।
Zepop
4 of 8
Zepop Electric Scooter
- फोटो : Rowwet
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ये तीनों तरह की बैटरी दी गई हैं। इस स्कूटर की अधिकतम स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है। यब बैटरी 48 वोल्ट, 24 एंपीयर और 250 वॉट की मोटर के साथ आती हैं। तीनों बैटरियों की रैंज 90 किमी है। इसमें डुअल सस्पेंशन, ट्रेंडी बूट स्पेस, यूएसबी चार्जिंग, मोबाइल होल्डर, इजी बटन प्रेस फुटरेस्ट और टेललैंप का फीचर दिया गया है।
Rame
5 of 8
Roweet rame Electric Scooter
- फोटो : Rowwet
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 60 वोल्ट, 30 एंपीयर (लीथियम), 28 एंपीयर (लेड एसिड), 20 एंपीयर (क्लिक) की बैट्री और 2,000 वॉट की मोचटर लगी है। इसकी टॉप स्पीड 55 किमी है, वहीं लीथियम पर इसकी रेंज 45 किमी पर 120 किमी है, लेड पर 100 किमी और क्लिक पर 80 किमी है। इसमें स्पेशियस बूट और अलॉय व्हील का फीचर मिलेगा।