{"_id":"611a495ffa9c2b16a62c5c78","slug":"revolt-motors-electric-bikes-can-be-locked-and-unlocked-using-smartphones-as-virtual-keys-revolt-electric-bike-price-and-specification-revolt-rv400-electric-bike-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Revolt Electric Motorcycle : इस इलेक्ट्रिक बाइक को स्टार्ट करने के लिए नहीं है चाबी की जरूरत, अनोखी टेक्नोलॉजी से होंगे कई काम","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Revolt Electric Motorcycle : इस इलेक्ट्रिक बाइक को स्टार्ट करने के लिए नहीं है चाबी की जरूरत, अनोखी टेक्नोलॉजी से होंगे कई काम
Wed, 18 Aug 2021 12:58 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
Revolt RV 400
- फोटो : For Reference Only
Revolt Electric Motorcycle Remote Start Option Via Smartphone: इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते बाजार को देखते हुए वाहन निर्माता नई टेक्नोलॉजी के साथ अपने वाहनों को पेश करने में जुटे हुए हैं। Revolt Motors (रिवोल्ट मोटर्स) ने एलान किया है कि उसकी सभी इलेक्ट्रिक बाइक्स को वर्चुअल की (चाबी) के रूप में राइडर्स के स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके लॉक और अनलॉक किया जा सकता है। ईवी निर्माता का दावा है कि उसकी इलेक्ट्रिक बाइक्स को अपने स्मार्टफोन से MyRevolt एप के जरिए स्विच ऑन या स्विच ऑफ किया जा सकता है। यह फीचर रिवोल्ट इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के लिए सितंबर 2021 से उपलब्ध होगा। जहां नई रिवोल्ट इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें इस टेक्नोलॉजी के साथ उपलब्ध होंगी, वहीं RV400 बाइक को पहले से खरीद चुके ग्राहक भी सिस्टम अपडेट के बाद इस फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे।
Revolt RV 400
- फोटो : For Reference Only
ईवी निर्माता का दावा है कि ई-बाइक को स्विच ऑन करने के लिए उपयोगकर्ता को एप खोलना होगा और पावर बटन को बाएं से दाएं स्लाइड करना होगा। इस फीचर के जरिए उपयोगकर्ता बिना किसी चाबी के बाइक का इस्तेमाल कर सकते हैं और भीड़-भाड़ वाली पार्किंग स्थानों में अपनी बाइक को एक्टिवेट, डी-एकटिवेट और लोकेट करने कर सकते हैं। इस फीचर के जरिए Revolt इलेक्ट्रिक बाइक्स की ओवरऑल सुरक्षा को बढ़ाने का दावा किया गया है।
Revolt RV 400
- फोटो : For Reference Only
इस टेक्नोलॉजी के बारे में रिवोल्ट मोटर्स के संस्थापक और प्रबंध निदेशक, राहुल शर्मा ने कहा है कि रिवोल्ट नए नवाचारों की पेशकश करके अपने राइडों के अनुभव को बढ़ाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, "इस फीचर के साथ, उपभोक्ताओं को अब एक अलग चाबी की जरूरत नहीं है, कोई भी अपने मोबाइल से बाइक को स्टार्ट कर सकता है। रिवोल्ट मोटर्स में, हम अपने उपभोक्ता को बाइक स्टार्ट करने से लेकर एक समग्र अनुभव प्रदान करने के लिए तत्पर हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Revolt RV 400 and RV300
- फोटो : For Reference Only
Revolt Motors भारतीय बाजार में सिर्फ दो उत्पादों की बिक्री करती है। लेकिन इसने अपनी एक खास जगह बना ली है। कंपनी की RV400 भारत की पहली इलेक्ट्रिक बाइक है। RV400 टॉप एंड वेरिएंट है और RV300 बेस वेरिएंट। इस भारतीय कंपनी ने वर्ष 2019 में इन उत्पादों को लॉन्च किया था और तब से इसकी बुकिंग चालू होती है और भारी मांग की वजह से बहुत जल्द बंद कर दी जाती है। RV400 रिवोल्ट मोटर्स का फ्लैगशिप मॉडल है। कंपनी का दावा है कि उसने पहले दौर में इस मॉडल की 50 करोड़ रुपये मूल्य की बिक्री की है। कंपनी ने उन भाग्यशाली ग्राहकों को RV400 इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी शुरू कर दी है जो पहले इसकी बुकिंग कराने में कामयाब रहे थे।
विज्ञापन
Revolt RV 400
- फोटो : Revolt
Revolt RV400 की कीमत और मिल रही छूट
विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा घोषित सब्सिडी की वजह से भी रिवोल्ट मोटर्स जैसे ईवी निर्माताओं के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। Revolt Motors ने हाल ही में FAME India (फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इन इंडिया) योजना के तहत भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी की बदौलत बाइक की कीमत में 28,000 रुपये तक की कमी की है। कीमतों में हुई लेटेस्ट कटौती के बाद, Revolt RV400 की अब 90,799 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में बिक्री हो रही है। इससे पहले दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 1,18,999 रुपये थी। इस बीच गुजरात सरकार की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत अहमदाबाद में यह बाइक अब 87,000 रुपये में बिक रही है। महाराष्ट्र में प्रति बाइक लगभग 25,000 रुपये का सब्सिडी इंसेंटिव मिल रहा है, जबकि गुजरात में यह आंकड़ा 20,000 रुपये प्रति बाइक है। दिल्ली सरकार के प्रोत्साहन से इलेक्ट्रिक बाइक की कीमतों में लगभग 16,000 रुपये की कमी होगी, जबकि मेघालय में 32,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देती है।