{"_id":"611c9c3467417e7bf3185739","slug":"datsun-car-7-seater-datsun-go-plus-offers-datsun-go-plus-price-2021-datsun-go-plus-mileage-datsun-go-plus-interior-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़ी फैमिली कार : शानदार माइलेज वाली सस्ती 7-सीटर MPV पर मिल रही है आकर्षक छूट, कीमत सिर्फ 4.25 लाख रुपये","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
बड़ी फैमिली कार : शानदार माइलेज वाली सस्ती 7-सीटर MPV पर मिल रही है आकर्षक छूट, कीमत सिर्फ 4.25 लाख रुपये
Wed, 18 Aug 2021 11:05 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
Datsun Go Plus
- फोटो : Datsun
Datsun 7 Seater Car Offer Price: भारतीय कार बाजार में MPV (मल्टी पर्पस व्हीकल) की मांग हमेशा रहती है। अगर आपका परिवार बड़ा है और आप एक साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहते हैं तो बिना MPV के बात बनेगी नहीं। इसकी वजह यह है कि MPV कारों में बड़ा केबिन स्पेस होता है जिससे ज्यादा सीटिंग कैपेसिटी और ज्यादा जगह मिलती है। बड़ी फैमिली वाले पूरे परिवार के साथ आउटिंग पर जाने के लिए MPV सेगमेंट की 7-सीटर कारों को खरीदना पसंद करते हैं। लेकिन यह कारें महंगी आती हैं।
Datsun Go Plus
- फोटो : Datsun
Datsun की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक डैटसन की सबसे किफायती 7-सीटर कार Datsun Go+ को अगस्त के महीने में खरीदने पर 40,000 रुपये तक का फायदा हो सकता है। मारुति इको के बाद ये देश की दूसरी सबसे सस्ती कार है, जिसमें 7 सीटें दी गई हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कंपनी क्या ऑफर लेकर आई है और इस एमपीवी कार को खरीदने पर इतना फायदा कैसे होगा।
Datsun Go Plus
- फोटो : Datsun
कीमत और डिस्काउंट ऑफर
Datsun Go Plus MPV कार को अगस्त के महीने में खरीदने पर कुल 40,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। कंपनी के ऑफर के तहत इस कार पर 20,000 रुपये की नगद छूट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक यह ऑफर 30 अगस्त तक के लिए मान्य है। यह कार 5 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। कार की कीमत 4.25 लाख रुपये से शुरू होती है जो टॉप वेरिएंट्स के लिए 6.99 लाख रुपये तक जाती है।

इंजन और माइलेज
सबसे सस्ती 7-सीटर MPV Datsun Go Plus के मैकेनेकिल डिटेल्स की बात करें तो, इस कार में 1.2-लीटर 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। कंपनी अपनी इस कार की मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन के साथ बिक्री करती है। Datsun Go Plus कार मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 68 PS का पावर और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ 77 PS का पावर और 104 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। सामान्य तौर पर इस एमपीवी कार में 18 से 19 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज मिलता है।

फीचर्स
भले ही इस 7-सीटर एमपीवी की कीमत काफी कम है लेकिन कंपनी इसमें काफी शानदार फीचर्स देती है। इस कार में कीलेस एंट्री, 7 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलता है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इस कार में 14-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। इस कार में मैनुअल एयर कंडिशन (AC) मिलता है, जिसकी वजह से इसकी कीमत को काफी कम रखा जा सका है। इस कार में सुरक्षा के लिहाज से कई फीचर्स दिए गए हैं। इस कार में डुअल फ्रंट एयरबैग, स्पीड अलर्ट सिस्टम, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।