{"_id":"5d8849ea8ebc3e93ab3b7dda","slug":"renault-kwid-electric-ready-for-india-launch-gets-271km-electric-range","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नई Renault Kwid देगी 271 km की माइलेज, जानें कितनी होगी कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
नई Renault Kwid देगी 271 km की माइलेज, जानें कितनी होगी कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Tue, 24 Sep 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Renault Kwid city k-ze
- फोटो : Social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Renault ने हाल ही में अपनी नई फेसलिफ्ट KWID का इलेक्ट्रिक वर्जन चाइना में लॉन्च में लॉन्च किया था। लेकिन अब कंपनी इसे भारत में भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। kwid का इलेक्ट्रिक वर्जन पेट्रोल Kwid की तुलना में काफी अलग होगा और इसके डिजाइन में भी काफी बदलाव देखने को मिलेंगे आइये जानते हैं कब तक इसे भारत में लॉन्च किया जायेगा और क्या हैं इसमें खूबियां।
इस नाम से आएगा KWID का इलेक्ट्रिक वर्जन
2 of 5
Renault Kwid city k-ze
- फोटो : Social
Renault ने KWID को चाइना में City K-ZE नाम से लॉन्च किया था, तो ऐसे में यह तय है कि कंपनी भारत में भी इस कार को इसी नाम से लॉन्च करेगी। इलेक्ट्रिक Kwid का कॉन्सेप्ट सबसे पहले 2018 में शो-केस किया गया था। देश में सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर पूरा फोकस करने में लगी हुई है।
कब होगी लॉन्च ?
3 of 5
Renault Kwid city k-ze
- फोटो : Social
माना जा रहा है कि KWID City K-ZE को भारत में इस साल के अंत तक या फिर अगले साल जनवरी तक लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन इससे पहले कंपनी भारत में मौजूदा Kwid का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करेगी जोकि दिवाली से पहले भी आ सकता है।अभी हाल ही में कंपनी ने ट्राइबर को भारत में उतारा था
विज्ञापन
विज्ञापन
फुल चार्ज पर 271 किलोमीटर की दूरी
4 of 5
Renault Kwid city k-ze
- फोटो : Social
कंपनी का दावा है कि KWID City K-ZE फुल चार्ज पर 271 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसमें 26.8kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है जो 43.3bhp और 125Nm टॉर्क देता है। कार को उसी CMF-A प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है जो भारत में बेचे जाने वाले Kwid में भी मिलता है। इस कार खासियत इसकी बैटरी और नए इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन हैं।
विज्ञापन
कीमत और फीचर्स
5 of 5
Renault Kwid city k-ze
- फोटो : Social
KWID City K-ZE माइलेज के लिहाज से तो बेहतर है, साथ ही इस कार में फास्ट चार्जिंग की भी सुविधा मिलती है। कार की बैटरी AC और DC फास्ट चार्जिंग दोनों को सपॉर्ट करती है। एक DC चार्जर सिर्फ 30 मिनट में बैटरी को 30 परसेंट से 80 फीसदी तक बढ़ा सकता है। बात फीचर्स की करें तो कार में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जिसे आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। कीमत की बात करें तो KWID City K-ZE के बेस वेरिएंट को चीन में 61,800 युआन रखी गई है जोकि भारत के हिसाब से करीब 6.22 लाख रुपये है। लेकिन जानकारों की माने तो कंपनी इसे भारत में 10 लाख रुपये के आस-पास की कीमत में उतार सकती है। फिलहाल अभी तक इसके लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन धीरे-धीरे उसकी भी तस्वीर साफ हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।