फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Renault delivered 10,000 Renault Triber MPV in India, Renault RBC SUV could be launched soon

10 हजार गाड़ियों की डिलीवरी के साथ Renault Triber 'सुपर हिट', अब छोटी SUV लाने की तैयारी

Fri, 08 Nov 2019 02:01 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 08 Nov 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
Renault delivered 10,000 Renault Triber MPV in India, Renault RBC SUV could be launched soon
Renault Triber launched in India - फोटो : Amar Ujala

इस साल 28 अगस्त को लॉन्च हुई सबसे सस्ती MPV कार Renault Triber ने सफलता के झंडे गाड़ दिये हैं। लॉन्चिंग के मात्र दो महीने के भीतर ही कंपनी ने सब-4 मीटर सात सीटों वाली एमपीवी की 10 हजार यूनिट्स की डिलीवरी की है। वहीं कंपनी ने इसकी सक्सेस को देखते हुए इसकी कीमतों में बढ़ोतरी भी कर दी है।

विज्ञापन

कीमत 4.95 लाख से शुरू

रेनो ट्राइबर जब लॉन्च हुई थी, तब कंपनी ने इसकी कीमत 4.95 लाख रुपये से लेकर 6.53 लाख रुपये रखी थी। कंपनी ने इस चार रंगों इलेक्ट्रिक ब्लू, आइस कूल व्हाइट, फेयरी रेड, मेटल मस्टर्ड, मूनलाइट सिल्वर रंग में लॉन्च किया था। साथ ही कंपनी ने इसे चार वेरियंट RXE, RXL, RXT और RXZ में उतारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

320 लीटर बूट स्पेस

कंपनी ने इसमें 1.0 लीटर का तीन सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया था, जो 72 पीएस की पावर और 96 एनएम का टॉर्क देता है। फिलहाल ट्राइबर 5-स्पीड मैनुअल ट्रासंमिशन के साथ आती है, वहीं कंपनी इस साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत में इसे ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ल़ॉन्च कर सकती है। कंपनी ट्राइबर में चार सीट मोड लाइफ, ट्राइब, सर्फ और कैंप सीटिंग मोड देती है। वहीं 6-सीट कंफ्यूगरेशन में इसका बूट स्पेस 320 लीटर और 7-सीटर में 84 लीटर है।

विज्ञापन

कीमतों में बढ़ोतरी

कंपनी ने इसकी कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। कंपनी ने शुरुआती RXE, RXL और RXT वेरियंट की कीमतें को वही रखी हैं, लेकिन टॉप वेरियंट की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने टॉप RXZ की कीमतों में चार हजार रुपये का इजाफा किया है। इसकी कीमतें 6.49 लाख रुपये से बढ़ कर 6.53 लाख हो गई है।
 

वेरियंट पुरानी कीमत नई कीमत
RXE 4.95 लाख रुपये ---
RXL 5.49 लाख रुपये ---
RXT 5.99 लाख रुपये ---
RXZ 6.49 लाख रुपये 6.53 लाख रुपये

 
 

मिलेंगे 15 इंच के टायर

इसके अलावा कंपनी ने टॉप वेरियंट RXZ में 14-इंच टायर की बजाय 15–इंच के टायर देने का फैसला किया है। टॉप वेरियंट RXZ में 185/80 R14 टायर की बजाय 185/65 R15 इंच के टायर मिलेंगे। ट्राइबर के फीचर्स की बात करें, तो इसमें ट्रिपल एज क्रोम ग्रिल, प्रोजेक्टर हेलडलैंप्स, एलईडी डीआरएल, ईगल बैक टेल लैंप्स, एसयूवी स्किड प्लेट्स, रूफ रेल्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVM, फुल डिजिटल एलईडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले सपोर्ट के साथ 8-इंच मीडियानेव इवोल्यूशन टचस्क्रीन सिस्टम, कूल्ड लोअर ग्लोव बॉक्स, ट्विन एयर कंडीशनिंग सिस्टम, स्मार्ट एक्सेस कार्ड और स्टार्ट/स्टॉप बटन मिलेगा।

अगले साल आएगी छोटी एसयूवी

Renault delivered 10,000 Renault Triber MPV in India, Renault RBC SUV could be launched soon
Renault RBC - फोटो : Social Media (सांकेतिक)

खबरें हैं कि कंपनी जल्द ही ट्राइबर बेस्ड एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह एसयूवी सब-4मीटर सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट में आएगी और कंपनी ने इसका कोडनेम HBC रखा है। जिसके बाद इसका मुकाबला ह्यूंदै वेन्यू, मारुति विटारा ब्रेजा, टाटा नेक्सन, फोर्ड इकोस्पोर्ट और महिंद्रा XUV300 से होगा। नई अपकमिंग एसयूवी में कंपनी वही ट्राइबर वाला इंजन दे सकती है। जबकि इसे नए बीएस6 इंजन के साथ 2020 की शुरुआत या आने वाले ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed