भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े कलाकारों में शामिल और तमिल फिल्मों के सबसे बड़े सुपर स्टार रजनीकांत आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म ' 2.0' को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक फिल्म से करोड़ों रुपये कमाने वाला यह सुपर स्टार आज भी छोटी कारों का शौकीन है। नहीं तो आइए बताते हैं।
टोयोटा इनोवा ( Toyota Innova )
टोयोटा इनोवा एक 8 सीटर कार है। जिसके बेस मॉडल में 2.4 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। जो 147 बीएचपी की पावर और 343 एनएम का टार्क जनरेट करता है। कार के इंजन को 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से लैस किया गया है। सुपर स्टार रजनीकांत की इस कार की कीमत करीब 15 लाख रुपये है जो एक लीटर में करीब 14 किलोमीटर तक का माइलेज देती है।
बीएमडब्ल्यू एक्स5 ( BMW X5 )
बीएमडब्ल्यू की यह कार अपने हाई-क्वालिटी इंटीरियर और परफॉर्मेंस को लेकर काफी लोकप्रिय है। बीएमडब्ल्यू एक्स5 में 3.0 लीटर 6 सिलेंडर ट्विन टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है। जो करीब 255पीएस का पावर और 560एनएम का टार्क देने में समक्ष है। कार को 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 7 सेकेंड से भी कम का समय लगता है। इस कार की भारतीय बाजार में कीमत लगभग 80 लाख रुपए है।
हिंदुस्तान एंबेसडर ( Hindustan Ambassador )
भारत में सबसे प्रतिष्ठित कारों में सबसे पहले एंबेसडर का नाम आता है। 'Amby' भारतीय नेता और अधिकारियों पसंद की पहली पसंद हुआ करती थी। प्यार से इस कार को 'भारतीय सड़कों का राजा' कहा जाता था। आज से लगभग 70 साल पहले सन् 1958 में यह कार लांच हुई थी।