फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   quadricycles in india quadricycle car bs4 vs bs6 vehicle bs4 vehicles deadline

Quadricycle गाड़ियां भी होंगी BS6 के दायरे में, सरकार ने उठाया यह कदम

Fri, 27 Dec 2019 08:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 27 Dec 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
quadricycles in india quadricycle car bs4 vs bs6 vehicle bs4 vehicles deadline
Quadricycle - फोटो : CarDekho
देशभर में अगले साल एक अप्रैल से बीएस6 ईंधन उत्सर्जन मानदंड लागू हो जाएगा। सरकार के इस निर्देश को अमल में लाते ही देश में बीएस4 इंजन वाली गाड़ियों की बिक्री पर पाबंदी लग जाएगी। सरकार ने इस फैसले को सभी प्रकार के वाहनों पर लागू करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में सरकार ने Quadricycle (क्वैड्रिसाइकल) को भी बीएस6 उत्सर्जन मानदंडों के दायरे में लाने का प्रस्ताव रखा है। क्वैड्रिसाइकल 4 पहियों वाली छोटी गाड़ियों को कहते हैं। 
विज्ञापन

सरकार ने मांगी लोगों की राय 

एक अधिकारी ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक अधिसूचना के मसौदे में क्वैड्रिसाइकल के लिए बीएस6 उत्सर्जन मानदंडों को अनिवार्य बनाने के लिए नियम-115 में संशोधन का प्रस्ताव दिया है। इस संसोधन से क्वैड्रिसाइकल को एक अप्रैल 2020 से लागू हो रहे बीएस6 मानदंडों के अनुसार शामिल किए जाने का प्रस्ताव है। मौजूदा समय में क्वैड्रिसाइल पर बीएस-4 उत्सर्जन मानदंड लागू होते हैं। अधिकारी ने कहा कि सरकार इस पर अंतिम फैसला लेने से पहले लोगों से टिप्पणियां और सुझाव मंगा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है ये बीएस

बीएस का अर्थ है भारत स्टेज। इसका संबंध उत्सर्जन मानकों से है। भारत स्टेज उत्सर्जन मानक खासतौर पर वाहनों के लिए हैं। इन्हें पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तय करता है। 
विज्ञापन

कब हुई शुरू 

भारत सरकार ने साल 2000 से बीएस उत्सर्जन मानक की शुरुआत की थी। भारत स्टेज यानि भारत स्टैंडर्ड मानदंड यूरोपीय नियमों पर आधारित है। 

बीएस6 के फायदे

  • वायु प्रदूषण कम करने में सहायक होगा
  • हवा में जहरीले तत्व कम हो सकेंगे 
  • वायु प्रदूषण कम होने से सांस लेने में सुविधा होगी
  • बीएस 4 के मुकाबले बीएस 6 में प्रदूषण फैलाने वाले खतरनाक पदार्थ काफी कम होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed