किसी अन्य डॉक्यूमेंट्स की तरह ही ड्राइविंग लाइसेंस भी काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज है। वाहन को ड्राइव करते वक्त इसकी खास जरूरत हम लोगों को होती है। वहीं कई बार हमारा ये जरूरी डॉक्यूमेंट खो जाता है। ऐसे में वाहन चलाते वक्त ड्राइवर को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में कई लोग घबरा जाते हैं और अपने ड्राइविंग लाइसेंस को दोबारा बनवाने के तमाम विकल्पों की तलाश करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे अपने खोए हुए ड्राइविंग लाइसेंस का दोबारा बनवा सकते हैं। डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस को बनवाना काफी आसान है। इसके लिए आपको ज्यादा जद्दोजहद करने की जरूरत नहीं होगी। इस काम को आप बड़ी ही आसानी से कुछ स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से करवा सकते हैं। आइए जानते हैं उस पूरी प्रक्रिया के बारे में, जिसे फॉलो करके आप अपने डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस को बनवा सकते हैं -
काम की बात: अगर खो गया है आपका ड्राइविंग लाइसेंस, तो बिना घबराए ऐसे बनवाएं अपना डुप्लीकेट DL
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 10 Nov 2021 08:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन