फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata की इलेक्ट्रिक कार Altroz ने लूटा सबका दिल, फुल चार्जिंग में चलेगी 300 किमी

Fri, 08 Mar 2019 04:23 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 08 Mar 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
premium-hatchback tata altroz EV electric car showcased in geneva motor show 2019
Tata Motors-Altroz EV-2019-1

जिनेवा मोटर शो में Tata Motors ने अपनी फ्यूचर इलेक्ट्रिक कार कंसैप्ट से पर्दा हटाया, तो इंडियन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हलचल मच गई। टाटा की हैचबैक Altroz EV के बारे में लोग जानने के लिए इच्छुक हैं। टाटा की यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 300 किमी तक की दूरी तय करेगी। वहीं इसका पेट्रोल वर्जन भी लॉन्च किया जाएगा।

16 इंच के यूनिक डुअल टोन अलॉय व्हील

premium-hatchback tata altroz EV electric car showcased in geneva motor show 2019
Tata Motors-Altroz EV-2019-2

टाटा मोटर्स की नई हैचबैक अल्ट्रोज ईवी AlfaARC (Agile Light Flexible Advanced) मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बनी होगी। वहीं दिखने में यह अल्ट्रोज पेट्रोल जैसी ही होगी। अल्ट्रोज में हाई माउंटेड डुअल एलईडी लैंप्स लगे होंगे। साथ ही इसमें 16 इंच के यूनिक डुअल टोन अलॉय व्हील मिलेंगे। वहीं पेट्रोल और ईवी दोनों में पीछे के डोर पर पिलर माउंटेड हैंडल्स दिए जाएंगे और पीछे की तरफ स्पिल्ट टेल लैंप्स मिलेंगे।

टच बेस्ड कंट्रोल एयर कंडीशनिंग यूनिट

premium-hatchback tata altroz EV electric car showcased in geneva motor show 2019
Tata Motors-Altroz EV-2019-3

अल्ट्रोज ईवी के इंटीरियर की बात करें, तो इसके पेट्रोल वर्जन में ब्लैक टोन मिलेगी, वहीं इलेक्ट्रिक वर्जन में बेज के साथ डुअल टोन इंटीरियर होंगे। वहीं इसमें बड़ा टचस्क्रीन स्क्रीन के साथ टच बेस्ड कंट्रोल एयर कंडीशनिंग यूनिट मिलेगी। वहीं टाटा जेएलआर कारों से इंस्पायर्ड रोटेरी स्टाइल गियर नोब दी जाएगी। Tata के मुताबिक Altroz EV में सिंगल-स्पीड गियरबॉक्स के साथ परमानेंट मैगनेट AC मोटर दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मात्र 60 मिनट में 80 प्रतिशत चार्ज

premium-hatchback tata altroz EV electric car showcased in geneva motor show 2019
Tata Motors-Altroz EV-2019-4

हालांकि टाटा ने अभी तक इसके पावरट्रेन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी रेंज 250 से 300 किमी तक होगी। वहीं ये टाटा की अब तक की सबसे लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार होगी। जबकि टाटा की टियागो और टिगोर इलेक्ट्रिक कारें सिंगल चार्ज में 130 किमी की दूरी तय कर सकती हैं। टाटा की दावा है कि अल्ट्रोज ईवी  में फास्ट चार्जिंग की सुविधा होगी और मात्र 60 मिनट में 80 प्रतिशत चार्ज हो जाएगी।
 

विज्ञापन

कीमत 15 लाख के आसपास

premium-hatchback tata altroz EV electric car showcased in geneva motor show 2019
Tata Motors-Altroz-petrol-2019-1

टाटा अपनी अल्ट्रोज ईवी को 2020 में लॉन्च करेगी, माना जा रहा है कि अगले साल अप्रैल में बीएस-6 मानक लागू हो जाएंगे। जिसके बाद टाटा इसे लॉन्च करेगी। वहीं टाटा अल्ट्रोज के फीचर देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी कीमतें टाटा और महिन्द्रा की ईवी कारों से ज्यादा होगी। खबरों के मुताबिक इसकी कीमत 15 लाख के आसपास होगी। दूसरी इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों की बात करें तो हुंडई कोना की कीमत 25 लाख, निसान लीफ की कीमत 30 लाख के आसपास होगी।       
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed