{"_id":"5f96a8936c6ed21d633fea78","slug":"pm-2-5-cabin-air-filter-for-maruti-suzuki-cars-pm-2-5-car-air-filter-pm-2-5-air-filter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मात्र 600 रुपये में बनाएं अपनी मारुति कार को 'प्रदूषण मुक्त', जानें क्या है ये नया फीचर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
मात्र 600 रुपये में बनाएं अपनी मारुति कार को 'प्रदूषण मुक्त', जानें क्या है ये नया फीचर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 26 Oct 2020 04:14 PM IST
सार
मारुति वर्तमान में अपने वाहनों की रेंज में एक पीएम 10 एयर फिल्टर देता है जिसे अब पीएम 2.5 सिस्टम में अपग्रेड कर दिया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Swift
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा का मुकाबला करने के लिए, खास तौर पर कोविड-19 महामारी के इस कठिन समय के दौरान, एक अपग्रेडेड केबिन एयर फिल्टर सिस्टम लॉन्च किया है। गौरतलब है कि MG Gloster (एमजी) में PM 2.5 फिल्टर के साथ 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसा फीचर मिलता है और हाल ही में लॉन्च हुई और आते ही छा गई Kia Sonet (किआ सोनेट) स्मार्ट प्योर एयर प्यूरीफायर के साथ वायरस प्रोटेक्शन सिस्टम के साथ आती है।
2 of 5
Maruti Vitara Brezza
- फोटो : Amar Ujala
टीम बीएचपी की रिपोर्ट के मुताबिक मारुति सुजुकी का नया केबिन एयर फिल्टर सिस्टम पीएम 10 से अपग्रेडे किया गया है। मारुति के वाहनों की रेंज में पीएम 2.5 सिस्टम पेश किया जा रहा है जिसमें अब Baleno (बलेनो), Swift (स्विफ्ट), Dzire (डिजायर), Ertiga (एर्टिगा), XL6 (एक्सएल 6), Ignis (इग्निस), Ciaz (सियाज), S Cross (एस क्रॉस) और Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) जैसे मॉडल शामिल हैं।
3 of 5
Maruti Suzuki Baleno
- फोटो : Maruti Suzuki
कब तक रहेगा प्रभावी
रिपोर्ट के अनुसार, "हालांकि स्टॉक फिल्टर अच्छा है, लेकिन इन प्रदूषित समय में कोई भी ज्यादा सुरक्षित नहीं रह सकता है। एक दोस्त के सियाज में इनका अनुभव किया है और वे बहुत प्रभावी हैं। केबिन और वेंट बिल्कुल साफ रहते हैं, हमेशा। डाउनसाइड-क्लीनिंग / रिप्लेसमेंट बहुत बार किया जाएगा।" इस बदलवाने के बारे में बोलते हुए, कहा कि इसे हर 10,000 किलोमीटर या हर एक साल में बदलना होगा, इनमें से जो भी पहले हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Maruti Suzuki Dzire 2020
- फोटो : Maruti Suzuki
अपग्रेडेड केबिन एयर फिल्टर
मौजूदा पीएम 10 एयर फिल्टर सिस्टम डीजल के धुएं, तंबाकू के धुएं और स्मॉग को फिल्टर करने में सक्षम नहीं था। नया पीएम 2.5 एयर फिल्टर सिस्टम इलेक्ट्रोस्टैटिक गुणों के साथ गैर-बुने हुए कपड़े से बना है, जिसमें सभी प्रकार के धुएं, धूल, गंदगी और पीएम 2.5 के स्तर के राख के कणों को फिल्टर करने की क्षमता है।
कीमत
इस नए फिल्टर सिस्टम की कीमत 600 रुपये है और इसे मुख्य रूप से देश में जलवायु परिस्थितियों के कारण नियमित अंतराल पर बदलवाने की जरूरत होगी। पीएम 2.5 केबिन एयर फिल्टर का पार्ट नंबर 990J0M66RS0-010 और 990J0M82PS0-010 है। मारुति की स्विफ्ट, डिजायर, बलेनो, एर्टिगा, एक्सएल 6, सियाज, ब्रेजा, इग्निस, एस-क्रॉस जैसे कारों को आधिकारिक रूप से इस अपग्रेड के साथ पेश किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।