{"_id":"5e146b2a8ebc3e87e021afb5","slug":"personal-air-vehicle-hyundai-partnership-with-uber-elevate-to-make-flying-electric-air-taxi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai बना रही है Flying Car, Uber चलाएगी Electric Air taxi, सड़कों पर कम होगा ट्रैफिक","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hyundai बना रही है Flying Car, Uber चलाएगी Electric Air taxi, सड़कों पर कम होगा ट्रैफिक
Fri, 17 Jan 2020 12:47 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Uber Air Taxi
- फोटो : Twitter
Hyundai Motor Company (ह्यूंदै मोटर कंपनी) और एप आधारित टैक्सी सेवा कंपनी Uber (उबर) ने फ्लाइंग कार बनाने के लिए आपसी साझेदारी की है। कंपनी ने Consumer Electronics Show (कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो) 2020 में अपने इस एयरक्राफ्ट कॉन्सेप्ट को दुनिया के सामने शोकेस किया जैसा कि वे भविष्य में इसकी सेवाएं देंगे। इन कारों को ऊबर की उड़ने वाली टैक्सी यानी एयर टैक्सी सर्विस के लिए उपयोग में लाया जाएगा। ऊबर साल 2023 में फ्लाइंग टैक्सी सर्विस शुरू करने की योजना बना रही है।
Hyundai Uber Air Taxi
- फोटो : PTI
ह्यूंदै बनाएगी उड़ने वाली कार
पार्टनर्शिप के तहत ह्यूंदै हवा में उड़नेवाले व्हीकल्स बनाएगी और चलाएगी। उबर इन एयर व्हीकल्स को एयरस्पेस सपोर्ट सर्विस, ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन से संपर्क और एरियल राइड शेयर नेटवर्क के सहारे कस्टमर इंटरफेस उपलब्ध कराएगा। अपने तरह के इस बिल्कुल नए व्हीकल के टेक-ऑफ और लैंडिंग के लिए इंटरफेस कॉन्सेप्ट को तैयार में दोनों कंपनियां मिलकर काम कर रही हैं।
Hyundai उबर के साथ मिलकर Personal Air Vehicle (पर्सनल एयर व्हीकल) मॉडल, S-A1 पर काम कर रही है। एरियल राइड शेयरिंग को सीधे आसमान की दिशा में ऊंचा उड़ाने वाली इनोवेटिव डिजाइन प्रोसेस पर काम किया जा रहा है।

air taxi
इस एयरक्राफ्ट कॉन्सेप्ट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह 1,000-2,000 फीट की ऊंचाई पर 290 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार 100 किलोमीटर तक उड़ाए जा सकते हैं। ये एयर व्हीकल 100 फीसदी इलेक्ट्रिक होगा जो डिस्ट्रीब्यूटेड इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन का उपयोग करेगा। व्यस्ततम समय में इन्हें चार्ज करने में सिर्फ 5 से 7 मिनट का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lilium Air Taxi test Flight
- फोटो : Lilium
ह्यूंदै के इन एयर व्हीकल को चलाने के लिए पायलट होगा लेकिन बाद में ये बिना पायलट के उड़ेंगे। इसके कैबिन को 4 लोगों के बैठने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें बीच का सीट नहीं दिया गया है। जिससे पर्सनल बैग रखने के साथ-साथ मुसाफिरों को चढ़ने और उतरने में आसानी हो सकेगी।
विज्ञापन
उबर एलीवेट
बता दें कि नासा ने इस आधुनिक डिजाइन को सभी के लिए उपलब्ध कराया है। इस डिजाइन पर कई और मशहूर कंपनियां काम कर रही हैं। इसमें उड़ने वाली टैक्सी के एयरोडायनामिक्स से लेकर डिजाइन, आवाज और सिम्युलेशन वेरिफिकेशन पर काम किया जा रहा है।