{"_id":"5f9e419e8ebc3e9bae32c35f","slug":"online-booking-of-high-security-registration-plate-resumed-today-here-are-four-things-that-you-should-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की आज से फिर शुरू हुई ऑनलाइन बुकिंग, 2 मिनट में जानें सभी नए नियम","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की आज से फिर शुरू हुई ऑनलाइन बुकिंग, 2 मिनट में जानें सभी नए नियम
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 01 Nov 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज से दिल्ली में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड स्टिकर की ऑनलाइन बुकिंग फिर से शुरू हो गई है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने नई बुकिंग पर रोक लगा रखी थी, जिसे रविवार से हटा दिया गया है। दिल्ली सरकार की तरफ से कहा गया है कि एचएसआरपी और कोडेड स्टिकर लगाने की पूरी प्रक्रिया की ग्राहकों को एसएमएस के जरिए जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा ग्राहकों को होम डिलीवरी का भी विकल्प दिया जाएगा।
दरअसल ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसके चलते दिल्ली सरकार ने नई बुकिंग पर रोक लगा दी थी।
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के खोने या चोरी होने पर अब दर्ज करानी होगी FIR
2 of 5
सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राज्यों के प्रमुख सचिवों, परिवहन आयुक्तों को एचएसआरपी को बदलने संबंधी नए नियमों की सूची भेजी है। इसके मुताबिक वाहनों में लगी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट अगर खो जाती है, चोरी हो जाती है या टूट जाती है, तो वाहन मालिक को एफआईआर दर्ज करानी होगी। इसके बाद एफआईआर की कॉपी को वाहन- 4 पोर्टल पर अपलोड करना होगा, जिसके बाद नई एचएसआरपी लग पाएगी। इसके अलावा एचएसआरपी केवल परिवहन विभाग की तरफ से अधिकृत कंपनी या वाहन के डीलर्स ही लगा सकेंगे।
एचएसआरपी लगवाने में कितना खर्च आएगा?
3 of 5
सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
अलग-अलग वाहनों के लिए एचएसआरपी की कीमतें अलग-अलग हैं। जैसे कार के लिए इसकी कीमत 600 से 1000 रुपये के बीच है। वहीं, दो पहिया वाहनों के लिए इसकी कीमत 300 से 400 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एचएसआरपी की ऑनलाइन बुकिंग हुई आसान
4 of 5
सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
अब हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड स्टीकर के लिए ऑनलाइन आवेदन करना आसान हो गया है। ऑनलाइन पोर्टल पर अब आपको किसी भी तरह के डॉक्युमेंट को अपलोड करने की जरूरत नहीं है। दरअसल आवेदन प्रक्रिया से अब गाड़ी के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और आईडी प्रूफ की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करने की शर्त को हटा दिया गया है। अब एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टीकर के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर आपको केवल गाड़ी का इंजन नंबर और चेसिस नंबर भरना होगा।
विज्ञापन
बंद हो चुकी कंपनियों के वाहन में कैसे लगेगा एचएसआरपी?
5 of 5
सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगवाने में उन सभी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं, जिनके वाहन को बनाने वाली कंपनियां अब बंद हो चुकी हैं। दरअसल मित्सुबिशी, देवू मटीज और शेवरले जैसी कई कार कंपनियां अब भारत में बंद हो चुकी हैं। ऐसे में अब देखना है कि प्रशासन ने इस परेशानी का क्या समाधान निकाला है?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।