Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1 को चार्ज करने के लिए अपना पहला हाइपरचार्जर लॉन्च कर दिया है। ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने पीले रंग के एस1 ई-स्कूटर की तस्वीरें साझा की जिसे हाइपरचार्जर से चार्ज किया जा रहा है। जो ग्राहक ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के इच्छुक हैं लेकिन इसे खरीदने से पहले इसका टेस्ट राइड लेना चाहते हैं, उन्हें अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। ओला इलेक्ट्रिक 10 नवंबर को अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइड शुरू करने जा रही है।
ट्विटर पोस्ट में शेयर की तस्वीर
अग्रवाल ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, "पहला @OlaElectric हाइपरचार्जर लाइव हो गया... मॉर्निंग ट्रिप के बाद अपने S1 को चार्ज कर रहा हूं।" कंपनी ने पहले घोषणा की थी कि वह अपने 'हाइपरचार्जर' सेटअप के तहत अपने ग्राहकों के लिए चार्जिंग सपोर्ट बनाएगी। स्कूटर को चार्ज करने के लिए कंपनी 400 भारतीय शहरों में 100,000 से ज्यादा जगहों/टचप्वाइंट में हाईपरचार्जर लगाएगी।
18 मिनट में 50 फीसदी चार्जिंग
ओला इलेक्ट्रिक के हाइपरचार्जर ई-स्कूटर की बैटरी को सिर्फ 18 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देते हैं। इससे स्कूटर की बैटरी इतना चार्ज हो जाएगी कि यह 75 किमी की हाफ साइकिल रेंज की दूरी तय कर सके। कंपनी की वेबसाइट में किस शहर में चार्जर लगाया जाएगा उसकी पूरी लिस्ट दी गई है और टियर I और टियर II के ज्यादातर शहर इसके चार्जिंग नेटवर्क के तहत कवर किए जाएंगे। हाइपरचार्जर स्टेशनों को एक बहुस्तरीय लेआउट मिलेगा ताकि एक साथ कई ग्राहकों के स्कूटर को चार्ज किया जा सके।
2 of 11
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : Ola Electric
जल्द शुरू होगी डिलीवरी
कंपनी ने अपने पहले हाइपरचार्जर को ओला इलेक्ट्रिक S1 और S1 प्रो स्कूटरों के लिए टेस्ट राइड की शुरुआत से कुछ दिन पहले रोल आउट किया है। कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और हाइपरचार्जर दोनों को 15 अगस्त को लॉन्च किया था। कंपनी की योजना अगले महीने से ई-स्कूटर की डिलीवरी शुरू करने की भी है।
3 of 11
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : Ola Electric
जल्द दोबारा खुलेगी बुकिंग
ओला इलेक्ट्रिक ने अपने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स एस1 और एस1 प्रो को भारतीय बाजार में 15 अगस्त को एक लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया था। ओला इलेक्ट्रिक ने इन दोनों स्कूटर की लॉन्चिंग के एक महीने बाद दो दिनों के लिए इनकी बुकिंग खोली थी। कंपनी ने बताया कि उसने सिर्फ दो दिनों में 1,100 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑनलाइन कारोबार कर लिया। कंपनी को पहले 24 घंटे में ही 600 करोड़ रुपये की बुकिंग हासिल हो गई थी। अब इन स्कूटर्स की बुकिंग का दूसरा चरण दिवाली से ठीक पहले एक नवंबर को शुरू होने जा रहा है।
4 of 11
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : Ola Electric
ड्राइविंग रेंज और स्पीड
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का S1 वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 121 किलोमीटर की दूर तय कर सकता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 181 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। S1 वेरिएंट 3.6 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट 3 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। वहीं इस स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है।
5 of 11
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : Ola Electric
बैटरी और चार्जिंग
Ola S1 Pro में काफी बड़ी बैटरी क्षमता 3.97 kWh दी गई है। ओला एस1 प्रो की बैटरी एक उच्च क्षमता वाली इकाई होने के कारण, पूरी तरह से चार्ज होने में अधिक समय लेती है। इसे फुल चार्ज होने में 6 घंटे 30 मिनट लगता है। ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि एस1 प्रो की बैटरी को सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है और यह 75 किमी की ड्राइविंग रेंज देने के लिए काफी होना चाहिए।