फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखें वीडियो: Ola Electric Scooters कर सकते हैं कमाल के स्टंट और करतब, ओला के सीईओ ने शेयर किया वीडियो

Mon, 08 Nov 2021 01:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 08 Nov 2021 01:15 PM IST
सार

ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल द्वारा साझा किए गए एक लेटेस्ट वीडियो में, कंपनी के दो इलेक्ट्रिक स्कूटरों को एक्सपर्ट्स के इशारों पर विभिन्न स्टंट करते देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Ola CEO Bhavish Aggarwal shares video where two ola electric scooters can be seen performing various stunts with experts in command
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल द्वारा साझा किए गए एक लेटेस्ट वीडियो में, कंपनी के दो इलेक्ट्रिक स्कूटरों को एक्सपर्ट्स के इशारों पर विभिन्न स्टंट करते देखा जा सकता है। Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को झुके हुए पट्टों से ऊंची छलांग लगाते, पहियों पर खड़े हो जाने और डोनट्स करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो इस बात पर रोशनी डालती है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) समकक्षों की तुलना में कम मजेदार नहीं हैं। 

टेस्ट राइड और डिलीवरी डिटेल्स
अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो को साझा करते हुए अग्रवाल ने लिखा, "स्कूटर के साथ कुछ मौज ले रहा हूं!" उन्होंने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटरों की आगामी टेस्ट राइड्स के साथ-साथ उनकी डिलीवरी के बारे में भी अपडेट दिया। उन्होंने लिखा, "टेस्ट राइड्स आने वाले हफ्ते में शुरू होंगी और पहली डिलीवरी इसके तुरंत बाद शुरू होगी।" 
Ola CEO Bhavish Aggarwal shares video where two ola electric scooters can be seen performing various stunts with experts in command
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
कब शुरू होगी डिलीवरी
हालांकि स्कूटर की डिलीवरी किसी तारीख को शुरू होगी इस बारे में अभी भी कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी 10 नवंबर से टेस्ट राइड शुरू करेगी। कंपनी ने सितंबर में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की पहली बिक्री प्रक्रिया 15 अगस्त को लॉन्चिंग के बाद शुरू की थी। कंपनी 16 दिसंबर इसकी बिक्री फिर से शुरू करेगी। क्योंकि इस समय वह 'मौजूदा ऑर्डर को पूरा करने में व्यस्त' है जो उसे अपने स्कूटरों की 'अभूतपूर्व मांग' में अब तक हासिल हुई है। भाविश ने अपने ट्विटर हैंडल पर स्कूटर के इस वीडियो को साझा किया। 

Ola CEO Bhavish Aggarwal shares video where two ola electric scooters can be seen performing various stunts with experts in command
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
18 मिनट में 50 फीसदी चार्जिंग
हाल ही में कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1 को चार्ज करने के लिए अपना पहला हाइपरचार्जर लॉन्च किया है। ओला इलेक्ट्रिक के हाइपरचार्जर ई-स्कूटर की बैटरी को सिर्फ 18 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर देते हैं। इससे स्कूटर की बैटरी इतना चार्ज हो जाएगी कि यह 75 किमी की हाफ साइकिल रेंज की दूरी तय कर सके। कंपनी की वेबसाइट में किस शहर में चार्जर लगाया जाएगा उसकी पूरी लिस्ट दी गई है और टियर I और टियर II के ज्यादातर शहर इसके चार्जिंग नेटवर्क के तहत कवर किए जाएंगे। हाइपरचार्जर स्टेशनों को एक बहुस्तरीय लेआउट मिलेगा ताकि एक साथ कई ग्राहकों के स्कूटर को चार्ज किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ola CEO Bhavish Aggarwal shares video where two ola electric scooters can be seen performing various stunts with experts in command
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
ड्राइविंग रेंज और स्पीड
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का S1 वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 121 किलोमीटर की दूर तय कर सकता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 181 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। S1 वेरिएंट 3.6 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ता है। जबकि S1 Pro वेरिएंट 3 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। वहीं इस स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है। 
विज्ञापन
Ola CEO Bhavish Aggarwal shares video where two ola electric scooters can be seen performing various stunts with experts in command
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
कलर ऑप्शन
कुल मिलाकर, ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में चुनने के लिए 10 कलर ऑप्शन मिलते हैं। बुकिंग के दौरान पसंदीदा रंग का चयन किया जा सकता है और कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक यदि ग्राहक चाहें तो स्कूटर के कलर ऑप्शन को बाद में भी बदला जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed