फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nissan Magnite की बंपर मांग: निसान ने बनाई 10,000वीं मैग्नाइट, जानें इस सस्ती एसयूवी की खूबियां

Tue, 06 Apr 2021 12:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 06 Apr 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
nissan magnite production in india nissan magnite manufacturing unit in india nissan magnite specifications nissan magnite price in india 2021 nissan magnite safety rating ncap rating
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट) एसयूवी का भारतीय कार बाजार में बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। कंपनी के हाल ही में चेन्नई के पास ओरगादाम में अपनी आरएनएआईपीएल प्लांट में इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के 10,000वीं यूनिट के उत्पादन के साथ एक नया मील का पत्थर छुआ है। इस एसयूवी की डिमांड इतनी ज्यादा है कि इसकी वेटिंग पीरियड अभी भी कई महीनों तक बनी हुई है। निसान ने मैग्नाइट एसयूवी के उत्पादन को बढ़ाने में कामयाबी हासिल की है और ग्राहकों की मांग को पूरा करने के लिए अपने प्लांट में एक और शिफ्ट में काम शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं प्लांट ने 1,000 से ज्यादा नए कर्मचारियों को नौकरी पर रखा है। 
nissan magnite production in india nissan magnite manufacturing unit in india nissan magnite specifications nissan magnite price in india 2021 nissan magnite safety rating ncap rating
Nissan Magnite Nissanconnect - फोटो : Nissan
निसान मैग्नाइट अपने लॉन्च के साथ ही सबसे सस्ती सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी होने के लिए सुर्खियों में छाई रही। लेकिन इसमें मिलने वाले ढेरों फीचर्स की वजह से यह अपने सेगमेंट में एक पसंदीदा कार बनकर उभरी है। बता दें कि मैगनाइट के लॉन्च होने के बाद पहले 15 दिनों में ही इसकी 15,000 बुकिंग हो गई थी। 
nissan magnite production in india nissan magnite manufacturing unit in india nissan magnite specifications nissan magnite price in india 2021 nissan magnite safety rating ncap rating
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
दो इंजन ऑप्शन
Nissan Magnite भारत में दो पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है - 1.0 लीटर और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट। इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 70 bhp का पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता। वहीं, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट 97 bhp का पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। हालांकि, टर्बो पेट्रोल यूनिट में ऑप्शनल CVT ऑटोमैटिक यूनिट का भी विकल्प है, जो 152 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
nissan magnite production in india nissan magnite manufacturing unit in india nissan magnite specifications nissan magnite price in india 2021 nissan magnite safety rating ncap rating
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
स्पेशल टेक पैक
मैग्नाइट में एक खास टेक पैक मिलता है जो ऑप्शनल है। कीमतों को कम रखने के लिए कंपनी इसे वैकल्पिक रखती है। लेकिन अगर ग्राहक कुछ पैसे ज्यादा खर्च कर सकते हैं तो वे इन फीचर्स को अपनी कार में शामिल कर सकते हैं। इस टेक पैक में एंबिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग और भी कई फीचर्स मिलते हैं। जिसके लिए 38,000 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होता है। 
विज्ञापन
nissan magnite production in india nissan magnite manufacturing unit in india nissan magnite specifications nissan magnite price in india 2021 nissan magnite safety rating ncap rating
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
वेरिएंट्स और रंग
नई Magnite, CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल पहले Renault Triber में हो चुका है। Magnite की पांच ट्रिम्स हैं। इनमें XE, XL, XV, XV Premium और XV Premium (O) शामिल हैं। इसमें ग्राहकों को 20 अलग-अलग ग्रेड्स में से चुनने का विकल्प मिलता है। यहां ग्राहक इंजन, ट्रांसमिशन और ऑप्शनल फीचर के आधार पर अपनी पसंद की ट्रिम और मॉडल को चुन सकेंगे। इसके अलावा यह कार आठ रंगों में उपलब्ध है जिनमें चार डुअल-टोन कलर्स शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed