फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nissan Magnite के फीचर्स का लॉन्च से पहले खुलासा, 4 वेरिएंट्स के साथ होगी लॉन्च, पढ़ें खासियतें

Mon, 02 Nov 2020 06:45 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 02 Nov 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Nissan India unveiled the details of engine, variants and features of its subcompact SUV Nissan Magnite
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
Nissan ने आधिकारिक रूप से अपनी Nissan Magnite सबकॉम्पैक्ट एसयूवी का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। दरअसल इससे पहले Magnite के प्रोडक्शन की ऑनलाइन तस्वीर लीक हो गई थी, लेकिन अब कंपनी ने खुद इसकी घोषणा कर दी है। बता दें कि Nissan ने हाल ही में अपनी Nissan Magnite सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को भारत में पेश किया था।


निसान के चेन्नई प्लांट में Nissan Magnite का पहला यूनिट रोल आउट भी कर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। ग्राहक निसान की आधिकारिक वेबसाइट या फिर डीलरशिप पर जाकर इस कार को बुक कर सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने इसके लॉन्च की तारीख पर से अभी पर्दा नहीं हटाया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसे दिवाली के बाद भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।
Nissan India unveiled the details of engine, variants and features of its subcompact SUV Nissan Magnite
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
Nissan India ने अपनी Magnite की इंजन स्पेसिफिकेशन्स से भी पर्दा हटा दिया है। इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसका इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। इसके अलावा इसमें CVT का विकल्प भी मिलेगा।

 
Nissan India unveiled the details of engine, variants and features of its subcompact SUV Nissan Magnite
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
भारतीय बाजार में कंपनी अपनी नई Nissan Magnite को चार वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। इनमें XE, XL, XV Upper और XV Premium शामिल होंगे। इसमें ग्राहकों को 20 अलग-अलग ग्रेड्स में से चुनने का विकल्प मिलेगा। यहां ग्राहक इंजन, ट्रांसमिशन और ऑप्शनल फीचर के आधार पर अपनी पसंद की ट्रिम और मॉडल को चुन सकेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nissan India unveiled the details of engine, variants and features of its subcompact SUV Nissan Magnite
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
इसके बेस वेरिएंट XE में 16-इंच के व्हील्स, स्किड प्लेट्स, फंक्शनल रूफ रेल्स, 3.5-इंच एलसीडी कलस्टर, ऑल-पावर विंडो और डुअल-टोन इंटीरियर्स बतौर स्टैंडर्ड मिलेंगे। वहीं, मिड-स्पेसिफिकेशन XL ट्रिम में अगल से 6 स्पीकर्स, स्टीयरिंग व्हील ऑडियो कंट्रोल, स्वचालित एसी और, इलेक्ट्रिकऔर फोल्डेबल ORVMs मिलेंगे।
विज्ञापन
Nissan India unveiled the details of engine, variants and features of its subcompact SUV Nissan Magnite
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
Nissan Magnite के XV Upper वेरिएंट में अलग से 16 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप (डीआरएल) और फॉग लैंप, 8-इंच फ्लोटिंग टच स्क्रीन (वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ), 7-इंच टीएफटी क्लस्टर, वॉयस रिकग्निशन, रियर-व्यू कैमरा और पुश-बटन स्टार्ट फीचर्स मिलेंगे। वहीं, इसके टॉप-एंड XV Premium वैरिएंट एलईडी बाई-प्रोजेक्टर हेडलैंप, क्रूज कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और स्पोर्टी इंटीरियर मिलेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed