फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नीरव मोदी की Rolls Royce जैसी महंगी कारों की बोली 2.38 लाख से शुरू, 25 अप्रैल को है नीलामी

Sat, 13 Apr 2019 01:27 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 13 Apr 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
Nirvav Modi's online auction expensive cars like Rolls Royce will start from rs 2.38 lakh
nirav-modi

इस महीने की शुरुआत में प्रवर्तन निदेशालय ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की जब्त कारों की ऑनलाइन नीलामी करने का फैसला किया था। नीरव मोदी से बैकों के 12,500 करोड़ रुपये की रिकवरी करने के लिए उसकी बेशकीमती कारों और कीमती पेंटिंग्स को और शानदार लग्जरी कारों की ऑनलाइन नीलामी की जाएगी। इन कारों में नीरव मोदी की 13 कारें शामिल हैं, जिनमें रॉल्स रॉयस से लेकर होंडा ब्रियो तक हैं।


 

नीलामी 25 अप्रैल को

Nirvav Modi's online auction expensive cars like Rolls Royce will start from rs 2.38 lakh
Nirav Modi Rolls Royce

इन वाहनों की नीलामी आगामी 25 अप्रैल को होनी है और इनकी नीलामी मेटल स्क्रैप ट्रैड कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएसटीसी) के जरिए की जाएगी। वहीं इस नीलामी में कोई भी हिस्सा ले सकता है। इन कारों की बिक्री MSTC की वेबसाइट www.mstcindia.co.in पर 25 अप्रैल को होगी। हिस्सा लेने के लिए इस वेबसाइट पर रजिस्टर कराना होगा।
 

सबसे कम कीमत होंडा ब्रियो की

Nirvav Modi's online auction expensive cars like Rolls Royce will start from rs 2.38 lakh
Nirav Modi Rolls Royce Ghost

वहीं नीरव मोदी की इन 13 कारों के लिए बेस कीमत रिजर्व कर ली गई है। इसका मतलब यह हुआ कि न्यूनतम कीमत के ऊपर इन कारों की बोली लगानी होगी। इन कारों में सबसे कम कीमत होंडा ब्रियो की है, जो 2.38 लाख रुपये से शुरू है। वहीं सबसे महंगी कार है रॉल्स रॉयस, जिसकी बेस कीमत 1.33 करोड़ रुपये रखी गई है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

BMW X1 की कीमत 9.80 लाख रुपये

Nirvav Modi's online auction expensive cars like Rolls Royce will start from rs 2.38 lakh
Nirav Modi Rolls Royce
ये है कारों की बेस कीमत...
 
कार का नाम बेस कीमतें
Rolls Royce Ghost Rs 1.38 crore
Porsche Panamera कोई जानकारी नहीं
Mercedes-Benz GL350 Rs 37.8 lakh
Mercedes-Benz CLS350 Rs 14 lakh
Honda Brio 1 Rs 2.38 lakh
Honda Brio 2 Rs 2.66 lakh
Toyota Innova 2.5 Rs 8.75 lakh
Honda CR-V Rs 10.15
Toyota Fortuner Rs 9.10 lakh
Skoda Superb Elegance Rs 5.25 lakh
Toyota Corolla Altis Rs 3.50 lakh
BMW X1 Rs 9.80 lakh
Toyota Innova Crysta Rs 10.50 lakh


 
विज्ञापन

21 अप्रैल से लेकर 23 अप्रैल फिजिकली जांच

Nirvav Modi's online auction expensive cars like Rolls Royce will start from rs 2.38 lakh
Nirav Modi Cars

इस नीलामी में हिस्सा लेने के लिए एमटीएससी वेबसाइट पर रजिस्टर कराना जरूरी है। वहीं कारें 21 अप्रैल से लेकर 23 अप्रैल फिजिकली जांच के लिए उपलब्ध रहेंगी। हालांकि इस दौरान उन्हें टेस्ट ड्राइव का मौका नहीं दिया जाएगा। हालंकि अभी तक कारों की लोकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन ज्यादातर महंगी कारें मुबंई में वरली के समुद्र महल में खड़ी हैं, जहां नीरव मोदी 2018 तक रहता था।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed