क्या आपने कभी पहियों पर चलते हुए घर को देखा है। लग्जरी कोच बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Newmar (न्यूमार) को बड़े और शानदार मोटर होम बनाने में महारत हासिल है। एक बार फिर उसने करोड़ों की कीमत का एक मोटर होम तैयार किया है जिसका नाम 2021 King Air (2021 किंग एयर) है। यह एक चलता फिरता आलीशान घर है। इसमें ऐसी बेहतरीन सुविधाएं दी गई हैं, जो इसे अद्वितीय बनातr है। इसकी शुरुआती कीमत 10 लाख डॉलर (करीब 7.28 करोड़ रुपये) है। आइए देखते हैं न्यूमार की सबसे महंगी पेशकश किंग एयर मोटर होम की क्या खासियतें हैं।
2 of 9
Newmar 2021 King Aire
- फोटो : Newmar (For Reference Only)
बता दें कि न्यूमार 1968 से मोबाइल घरों को कलात्मक तरीके से गढ़ती आ रही है और इसमें उन्हें महारत हासिल है। रिपोर्ट के मुताबिक यह कंपनी 10 लाख डॉलर से महंगी मोटर होम को बनाने में दिलचस्पी दिखाती है। कंपनी नई फैंसी मोटर होम के लिए तीन फ्लोर प्लान की पेशकश कर रही है। हर प्लान में आपको बराबर स्पेस मिलता है। खरीदार अपनी पसंद के मुताबिक इसे डिजाइन करवा सकते हैं और अपने हिसाब से सुविधाओं और स्टोरेज स्पेस के लेआउट को चुन सकते हैं।
3 of 9
Newmar 2021 King Aire
- फोटो : Newmar
मोटर होम अंदर से काफी भव्य दिखती है। इसका बेडरूम और भी ज्यादा शानदार है। इसमें मॉड्यूलर साजों-सामान, और ज्यादा आराम के लिए किंग-साइज बेड मिलता है।
4 of 9
Newmar 2021 King Aire
- फोटो : Newmar
इसमें दिया गया स्टाइलिश किचन सुपर पॉलिश क्वार्ट्ज काउंटरटॉप्स और यूरोपीयन स्टाइल की अलमारियों के साथ टस्कन मेपल अलमारियों से सजा हुआ है। आपकी सड़क की यात्राओं में आपके सभी पसंदीदा सामग्रियों और उपकरणों को लाने के लिए रसोई में पर्याप्त जगह दी गई है।
5 of 9
Newmar 2021 King Aire
- फोटो : Newmar
इस मोटर होम में बेडरूम को भी काफी भव्य रूप से डिजाइन किया गया है, हमारे घरों में बनाए गए कमरों से भी बेहतर। इसमें दी गई अलमारियां, इंटरटेनमेंट सिस्टम, डेस्क और बेहतरीन लाइटिंग, सभी कुछ शानदार है।