{"_id":"5ecd21368ebc3e90633c521c","slug":"new-volkswagen-t-roc-black-edition-vw-t-roc-uk-launch-date-volkswagen-t-roc-price-uk-volkswagen-t-roc-interior-volkswagen-t-roc-uk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Volkswagen T-Roc ब्लैक एडिशन से उठा पर्दा, जानें फीचर्स और डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Volkswagen T-Roc ब्लैक एडिशन से उठा पर्दा, जानें फीचर्स और डिटेल्स
Tue, 26 May 2020 07:31 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 26 May 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
Volkswagen T-Roc Black Edition
- फोटो : Social Media
जर्मनी की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Volkswagen (फॉक्सवैगन) ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए अपनी नई कार T-Roc Black Edition (टी-रॉक ब्लैक एडिशन) ट्रिम से पर्दा उठाया है। जैसा कि इस कार के नाम से पता चलता है, यह स्पेशल एडिशन मॉडल काले रंग के इंटीरियर और एक्सटीरियर ट्रिम्स के साथ आएगी। इसके साथ ही कुछ नए और अपडेटेड फीचर्स और उपकरण भी मिलेंगे। फिलहाल यह मॉडल सिर्फ ब्रिटेन के बाजार में उपलब्ध होगा। इससे पहले कंपनी ने इसी साल फरवरी में वहां Volkswagen Touareg Black Edition (फॉक्सवैगन टॉरेग ब्लैक एडिशन) पेश किया था। ब्लैक एडिशन यूके में बेचे जाने वाले T-Roc (टी-आरसी) के मिड-वेरिएंट SE वेरिएंट पर आधारित है। T-Roc SE कार की वास्तविक कीमत से कुछ ज्यादा राशि जीबीपी 400 (37,111 रुपये) देने पर इसमें जीबीपी 2000 (1.85 लाख रुपये) मूल्य के एक्सट्रा फीचर्स मिलते हैं।
Volkswagen T-Roc
- फोटो : Volkswagen
डिजाइन
Volkswagen T-Roc ग्रिल ट्रिम, डोर मिरर कैप्स, रूफ रेल्स और एग्जॉस्ट पाइप के साथ एक नए ब्लैक-फिनिश में आता है। इसके साथ ही रियर प्राइवेसी ग्लास, कार के सी-पिलर पर आकर्षक decal, 18 इंच का 'अरलो ब्लैक' अलॉय व्हील और एलईडी हेडलाइट्स दिए गए हैं। केबिन में पहले की तरह ब्लैक थीम दिया गया है, जिसमें 'पियानो ब्लैक' डैश पैड, ब्लैक रूफ लाइनिंग, लेदर लगा हुआ गियरशिफ्ट नॉब और मल्टीफंक्शन स्पोर्ट्स स्टीयरिंग व्हील है जिसमें कॉन्ट्रास्टिंग ग्रे स्टिचिंग की गई है। इसके साथ ही व्हाइट एम्बिएंट लाइटिंग और फुटवेल इल्यूमिनेशन भी मिलता है। कार के सिग्नेचर रंग के अलावा, ब्लैक एडिशन अन्य रंगों के विकल्पों में भी उपलब्ध है जैसे - टर्मरिक येलो, रेवेना ब्लू, एनर्जेटिक ऑरेंज, डीप ब्लैक पर्ल और फ्लैश रेड।

इंजन
T-Roc ब्लैक एडिशन केवल फ्रंट-व्हील ड्राइव में उपलब्ध होगा। इस कार मे 4 इंजन विकल्प मिलते हैं 2 पेट्रोल और 2 डीजल। पेट्रोल इंजन में 1.0-लीटर TSI और 1.5-लीटर TSI, और डीजल इंजन में 1.6-लीटर TDI और 2.0-लीटर TDI इंजन का ऑप्शन मिलता है। इन इंजन में 113 bhp से लेकर 148 bhp के रेंज में पावर आउटपुट मिलता है।

फीचर्स
Volkswagen T-Roc ब्लैक एडिशन में पर्सनल अनुभव देने के लिए कई सारे विकल्प उपलब्ध हैं, जैसे - वियना लेदर अपहोल्सट्री, एक 'बीट्स' ऑडियो साउंड पैक और स्पोर्ट्स सस्पेंशन। मानक टी-आरसी से यह मानक उपकरण लेगा, जैसे - एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रिफिकली हीटेड और फोल्डेबल डोर मिरर के साथ इंटीग्रेटेड पोडल लाइट्स, और एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो।

Volkswagen T-ROC SUV
वोक्सवैगन यूके में T-Roc प्रॉडक्ट मैनेजर क्लेयर हेन्स ने कहा, "T-Roc में पर्सनलाइजेशन और वैयक्तिकता पर ध्यान देने के साथ, एक स्टाइलिश कार है। इलके अलावा ब्लैक एडिशन काले रंग के ट्रिम और सी-पिलर डिकल के साथ T-Roc को काफी आकर्षक बना देता है।"