Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Worlds most expensive mango Taiyo no Tamago which means Egg of the Sun prices above 3 lakh a kilo
{"_id":"5ecd0bf38ebc3e904a749f77","slug":"worlds-most-expensive-mango-taiyo-no-tamago-which-means-egg-of-the-sun-prices-above-3-lakh-a-kilo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का सबसे महंगा आम, एक किलो खरीदने में बड़े से बड़े अमीरों के भी छूट जाएंगे पसीने","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया का सबसे महंगा आम, एक किलो खरीदने में बड़े से बड़े अमीरों के भी छूट जाएंगे पसीने
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 26 May 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया का सबसे महंगा आम
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ये तो आप जानते ही होंगे कि आम को फलों का राजा कहा जाता है और भारत में इसे राष्ट्रीय फल का दर्जा भी प्राप्त है। वैसे तो यहां दशहरी, लंगड़ा और चौसा समेत आम की कई किस्में उगायी जाती हैं और दुनिया में सबसे ज्यादा आम भारत में ही लोग खाते भी हैं, लेकिन आपको शायद ही ये पता हो कि दुनिया का सबसे महंगा भारत में नहीं मिलता और इसकी कीमत भी इतनी है कि इसे खरीदने में बड़े से बड़े अमीरों के भी पसीने छूट जाएं। तो चलिए जानते हैं आखिर दुनिया का सबसे महंगा आम कहां मिलता है और इसकी कीमत क्या है?
2 of 5
दुनिया का सबसे महंगा आम
- फोटो : Social media
ताईयो नो तामागो (एग ऑफ द सन) आम की एक ऐसी किस्म है, जिसे जापान के मियाजाकी प्रांत में उगाया जाता है और पूरे जापान में बेचा जाता है। यहां हर साल सबसे पहले उगाए गए इस खास और महंगे आम की बोली लगाई जाती है, जिसमें इनके दाम आसमान छूने लगते हैं।
3 of 5
दुनिया का सबसे महंगा आम
- फोटो : Social media
इस आम की खेती बाकी किस्मों की तरह ऐसे ही बिना सोचे-समझे नहीं की जाती है बल्कि सिर्फ ऑर्डर पर ही इनकी खेती की जाती है। इस आम की खूबी ये है कि यह आधा लाल और आधा पीला होता है। जापान में इसे गर्मी और सर्दी के बीच के मौसम में तैयार किया जाता है, इसलिए इसकी कीमत बहुत ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दुनिया का सबसे महंगा आम
- फोटो : Social media
साल 2017 में इस आम के एक जोड़े की बोली लगाई गई थी, जिसमें यह रिकॉर्ड 3600 डॉलर यानी करीब दो लाख 72 हजार रुपये में बिकी थी। प्रत्येक आम का वजन 350 ग्राम था। ऐसे में आप सोच सकते हैं कि महज 700 ग्राम आम की कीमत जब ढाई लाख रुपये से ज्यादा है तो एक किलो खरीदने के लिए तो तीन लाख रुपये से ज्यादा ही खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
दुनिया का सबसे महंगा आम
- फोटो : Social media
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस आम की कीमत इतनी ज्यादा क्यों है, तो आपको बता दें कि इसे उगाने में बेहद ही सावधानी बरती जाती है। जापानी किसान प्रत्येक आम को एक छोटे जाल के साथ घेरते हैं, जो सूरज की रोशनी को सभी कोणों पर त्वचा को हिट करने की अनुमति देता है (यह एक समान, रूबी-लाल रंग देता है) और पेड़ से फल को नीचे गिरने नहीं देता है। जब आम पूरी तरह पककर तैयार हो जाते हैं, तो ये अपने आम ही जाल में गिरकर अटक जाते हैं, जिसे निकालकर ऊंचे दामों पर बेच दिया जाता है। ये आम खाने में बहुत स्वादिष्ट और रसदार होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।